बड़ी खबर

न्यायपालिका को बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्णः मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली। देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice NV Ramana) ने शुक्रवार को सरकारों द्वारा न्यायपालिका को बदनाम (defame the judiciary) करने प्रवृत्ति की निंदा की। मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice ) ने कहा कि जजों पर आरोप लगाने का प्रयास पहले केवल निजी पार्टियों द्वारा किया जाता था, लेकिन हाल ही में सरकार (Government) भी इसमें शामिल हो गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।


मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह एक नया चलन है जहां सरकार जजों को बदनाम कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इसे अदालत में भी देख रहे हैं। पहले केवल निजी पक्ष ने इसका सहारा लिया था, लेकिन यह हम हर रोज देख रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीश अध्यक्षता वाली पीठ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एक पूर्व प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर को निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि एफआईआर संभाव्यता के आधार पर दायर की गई है, जिसके आधार पर किसी को अभियोजित नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट के एफआईआर निरस्त करने के आदेश के खिलाफ कोर्ट आए भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा कि उन्होंने जजों को बदनाम नहीं किया है। यदि ऐसी प्रवृत्ति है तो उसे खारिज करना चाहिए। अंतत: कोर्ट ने मामले को 18 अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया।

Share:

Next Post

मौसम अलर्टः आसमान से बरस रही आग, भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत

Sat Apr 9 , 2022
नई दिल्ली। यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत (Whole North India) प्रचंड गर्मी (scorching heat) की आगोश में है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तपने (heat from field to mountain) लगे हैं। अप्रैल में ही मई-जून सी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आने वाले दिन और परेशानी भरे हो सकते हैं। अगले कुछ […]