
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। शोपियां के कुतपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा है। दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस एनकाउंटर को जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सीआरपीएफ और सेना के जवान अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले सुरक्षाबलों ने पुलवामा के मेज पंपोर में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक ने सरेंडर किया था। इस एनकाउंटर के दौरान दो स्थानीय लोग भी घायल हो गए थे, जिसमें एक की मौत हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved