जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

शरह के प्रथम नागरिक जगत बहादुर ने ली शपथ

  • पूर्व मुख्यमत्री कमलनाथ मुख्य रूप से रहे उपस्थित

जबलपुर। नव निर्वाचित महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू और समस्त पार्षदगणों का आज रविवार को वेटनरी कालेज के मैदान मेें भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का सुबह भोपाल से शहर आगमन हुआ। जहां कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने डुमना एयरपोर्ट पर कमलनाथ का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद श्री नाथ ने प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से पुलिस प्रशासन और पैसा का उपयोग किया हमारे जनपद सदस्यों, जिला सदस्यों को खरीदा और प्रशासन ने दबाव डालने का प्रयास किया प्रत्याशियों के घरों में पुलिस पहुंचाई। उन्हें झूटे केस में फसाने कि धमकी दी जा रही है लेकिन इसके बाद भी हमने पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन दिया। गौरतबल है कि आज महापौर जगत बहादुर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के एक भी पार्षद ने शपथ नहीं ली। कल सोमवार को भाजपा पार्षद अलग से नगर निगम में शपथ लेंगे।


शपथ ग्रहण में यह रहें उपस्थित
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा, विधायक पश्चिम तरूण भनोट, विधायक पूर्व लखन घनघोरिया, विधायक उत्तर मध्य विनय सक्सेना, विधायक बरगी संजय यादव आदि सभी कांग्र्रेस के नेता कार्यकत्ता उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

आज से अन्नू अधिकृत महापौर

Sun Aug 7 , 2022
अग्निबाण के खास कार्यक्रम एक मुलाकात में पहुंचे शहर के नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू जबलपुर। आज नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं समस्त निर्वाचित पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें की शहर के सभी निर्वाचित पार्षद गण शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह वेटनरी ग्राउंड में आयोजित […]