उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

ब्रह्म सम्मेलन में जय परशुराम का गुंजा उद्घोष..हजारों की संख्या में एकत्र हुए ब्राह्मण जन

उज्जैन। परशुराम ब्राह्मण संगठन द्वारा आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में लगभग 5000 ब्राह्मण जन एकत्रित हुए। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने नगर में प्रत्येक परिवार से उनकी श्रद्धा अनुसार धातु का दान लेकर अष्ट धातु से भगवान श्री परशुराम जी की भव्य मूर्ति बनाने की घोषणा की। ब्राह्मण जनों ने श्री परसराम दर्शन यात्रा अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को प्रात: 9:30 बजे परिवार सहित उपस्थित होने का संकल्प भी लिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए परशुराम ब्राह्मण संगठन के पंडित श्रवण शर्मा एवं पंडित रूपम व्यास ने बताया कि आज धर्म सम्मेलन की शुरुआत में कार्यक्रम के मुख्य आशीर्वाद दाता वक्ता युवराज स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य, महामंडलेश्वर शैलेश आनंद महाराज, आचार्य अखिलेश महाराज के साथ कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, हेमंत व्यास, पंडित महेंद्र दत्त शास्त्री, धनंजय शर्मा, विजय शर्मा, पंकज दुबे, प्रदीप तिवारी, अखिलेश चौबे पंडित रामा गुरु, पंडित अभिजीत दुबे, पंडित भगवान शर्मा, पंडित देवेंद्र पुरोहित आदि ने भगवान परशुराम की तस्वीर एवं मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की 41 शाखाओं के अध्यक्षों को सम्मानित किया है।


साथ 31 धर्माचार्य जो कि वेद विद्या की शिक्षा दे रहे हैं का सम्मान किया। कार्यक्रम में माधव प्रपन्नाचार्य महाराज ने अपनी ब्राह्मण बुद्धि को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में समाज की उप वर्गी शाखाओं के 41 अध्यक्ष गणों का सम्मान किया गया। आचार्य के रूप में वेद की शिक्षा देने वाले 31 आचार्यों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष पंडित गिरीश पाठक द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथिगण आचार्य गण शाखा के अध्यक्ष एवं उपस्थित ब्राह्मण समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी एवं अजय शंकर जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महेश पुजारी, सतीश शर्मा, निर्दोष निर्भय, दिलीप पुजारी, अजय पांडे, विजय शर्मा, राजेंद्र तिवारी, ओम प्रकाश, संत शिवनारायण शर्मा, राजेश व्यास, उत्तम दुबे, मनोज शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, भगवान शर्मा, योगेश व्यास, विजय व्यास, यशवंत व्यास, विजय बिलोरे आदि भी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

कमलनाथ ने की बीना को जिला बनाने की घोषणा, भाजपा नेताओं को चेतावनी

Fri Apr 21 , 2023
सागर में कहा बुंदेलखंड वीरों की धरती भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सागर जिले में प्रवास के दौरान वीना को जिला बनाने की घोषणा की है। कमलनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती, वीरों की धरती है और यहां आकर मुझे बेहद खुशी होती है, परंतु साथ ही दुख भी बहुत होता है। आज […]