उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद मानव जीवन के साथ जैन धर्म प्राप्त हुआ-प्रकाशमुनि

नागदा। सभी साधु साध्वियों के समभावों से दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। जब भी हम धर्म स्थानक में जाएं तब हमें भगवन महावीर के नियमों, सिद्धांतों का पालन करते हुए धर्म के अनुरूप उनके आदर्श को आत्मसात करते हुए हम चौरासी लाख जीव योनियो में भटकने के बाद शुभ कार्यों के उदय से मानव जीवन के साथ जैन धर्म प्राप्त हुआ है। इसका हमें पूर्णतम सदुपयोग करना चाहिए। यह बात बुधवार को मंगल प्रवेश चल समारोह के बाद महावीर भवन में आयोजित धर्मसभा में प्रकाशमुनि मसा ने कही। इससे पहले जैन संत का मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह निकला। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर महावीर भवन पहुंचा। मीडिया प्रभारी महेंद्र कांठेड़, नितिन बुड़ावन वाला ने बताया सुबह खाचरौद रोड टेलीफोनर टॉवर के समीप से जैन संत का मंगल प्रवेश हुआ।


यहां से षहरभर में निकले चल समारोह में युवाओं की टोली ष्वेत वस्त्र तो बालिका मंडल चुंदड़ी पहने जीयो और जीने दो का संदेश दे रही थी। जैन संत के साथ महासति रमणीककुंवर रंजन मसा, महासती चंदनाजी मसा का मंगल प्रवेश भी पुरानी नगर पालिका से हुआ। यह चल समारोह भी महावीर भवन पहुंचा। सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, हिंदु जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष भेरूलाल टांक, श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन लुणावत, चातुर्मास समिति अध्यक्ष सतीश जैन सांवेरवाला, मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ अध्यक्ष हेमंत कांकरिया, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व पार्षद आशीष वोरा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, नागदा व्यापारी संघ संयोजक दिलीप कांठेड़, ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र कांठेड़ ने गुरुदेव की अगवानी की। मंगल प्रवेश में स्थानकवासी जैन समाज, मूर्तिपूजक जैन समाज, दिगंबर जैन समाज, जीवदया मानव सेवा समिति, महावीर गोशाला समिति, महिला मंडल, ब्राम्ही बहुमंडल, महावीर कांटीनेंटल, जय जिनेन्द्र ग्रुप, जैन सोश्यल ग्रुप, णमो सिद्धाणम् गु्रप, आदर्श महिला मंडल, चंदन मंडल, मूर्तिपूजक महिला मंडल, नवरतन मंडल, आदिनाथ ग्रुप, महावीर इंटरनेशनल केंद्र, नवकार कपल ग्रुप, बालिका मंडल, सहित खाचरौद, रतलाम, बडऩगर, उज्जैन के गुरूभक्तो ने अगवान की। संचालन अरविंद नाहर ने किया।

Share:

Next Post

पहले ही महीने में संपत्ति कर में दो करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई

Thu Apr 28 , 2022
उज्जैन। संपत्ति कर में नगर निगम ने पहले ही महीने अप्रैल में मात्र 28 दिन में दो करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है, इसके पीछे कारण यह बताया गया कि कर्मचारियों को लगातार इस अभियान में साल भर लगाया गया है। मार्च महीने में वित्तीय वर्ष खत्म हुआ और ऐसा माना जा […]