भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश में जारी रहेगा झमाझम का दौर, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में अच्छी बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल में पिछले तीन दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। गुरुवार सुबह से रुक रुक कर रिमझिम फुहारें गिर रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है और लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। उधर, बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस सिस्टम के गुरुवार को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की पूरी संभावना है। साथ ही यह खाड़ी में ऊर्जा एकत्र करने के बाद आगे बढ़ेगा। इससे प्रदेश में अगले 4 से 5 दिन तक बरसात का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके गुरुवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। साथ ही यह स्थिर होकर और शक्तिशाली होने के बाद आगे बढ़ेगा। बिहार से छत्तीसगढ़ होकर एक ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। मानसून द्रोणिका (ट्रफ) उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इससे बरसात का दौर चल रहा है। गुरुवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार रेवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, दमोहा, अलीराजपुर, झबुआ, धार, दतिया और भिंड के लोग कल झमाझम बारिश का आनंद ले सकते हैं।
Share:

Next Post

कमलनाथ से मुलाकात करने पहुंचे मिर्ची बाबा, उपचुनाव को लेकर की चर्चा 

Thu Aug 13 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथा समर्थक साधु संत भी मोर्चा संभाल लिए हैं। कांग्रेस के समर्थन में लोकतंत्र बचाओं यात्रा निकाल रहे मिर्ची बाबा ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के […]