देश

होली पर दिल्ली में जापानी युवती से बदसलूकी

नई दिल्ली (New Delhi)। होली (Holi) के दिन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके (Delhi’s Paharganj area) में उत्पीड़न का शिकार हुई जापानी युवती (Harassed Japanese girl) ने होली को शानदार त्योहार बताया है। बांग्लादेश (Bangladesh) पहुंची युवती ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा है कि वह अपने 35 दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए होटल से निकली थी, लेकिन उसके साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

जापानी लड़की ने कहा कि उसने नौ मार्च को उस घटना का वीडियो ट्वीट किया था, लेकिन जब वीडियो वायरल होने लगा तो वह डर गई और उसे हटा लिया। एक ट्वीट में युवती ने लिखा है, हम ईमानदारी से वीडियो से आहत लोगों से माफी मांगते हैं। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि उसने सुना था कि होली पर दिन के समय महिलाओं के लिए अकेले बाहर जाना खतरनाक है। वीडियो में कुछ युवक जबरन युवती को रंग लगाते नजर आ रहे हैं।


जापानी युवती ने कहा है कि उसका होली के बारे में कुछ भी नकारात्मक बताने का इरादा नहीं था। वह भारत से प्यार करती है और कई बार भारत आ चुकी है। वह मानती है कि होली एक अच्छा त्योहार है जिसमें लोग बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे पर रंग डालते हैं।

भारत को बहुत अच्छा देश बताते हुए जापानी लड़की ने लिखा है कि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उसे उम्मीद है कि महिलाओं के उत्पीड़न में, खासकर होली के समय में, कमी आएगी। उसने कहा है कि भारत इतना शानदार देश है कि इस तरह की घटना के बाद भी आप उससे नफरत नहीं कर सकते। अंत में उसने कहा है कि भारत और जापान हमेशा दोस्त रहेंगे।

होली के दिन जापान की युवती से हुई बदसलूकी
बता दें, आठ मार्च को होली के दिन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जापान की युवती से छेड़खानी और बदसलूकी की घटना हुई थी। अगले दिन सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें देखा गया कि जापानी महिला पर्यटक के साथ कुछ लोग बदसलूकी कर रहे हैं। तीन-चार युवक उसको जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। यहां तक कि युवती के सिर पर अंडा भी फोड़ देते हैं। वीडियो में युवती ने अपने साथ हुई बदसलूकी का जिक्र भी किया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इसकी सत्यता की जांच की और तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक नाबालिग है। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Share:

Next Post

कैसे हुई थी सतीश कौशिक के बेटे की मौत? लंबे वक्त के बाद मैनेजर ने खोला राज

Sun Mar 12 , 2023
मुंबई (Mumbai)। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद उनके बेटे शानू का भी जिक्र हुआ। उसका निधन बचपन में ही हो गया था। सतीश और उनका परिवार लंबे वक्त तक इस सदमें से उबर नहीं पाया था। हालांकि किसी को अब तक उसकी मौत की वजह पता नहीं थी। सतीश कौशिक के निधन […]