भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जयंत मलैया का चुनावी कैरियर खत्म!

  • दमोह से उपचुनाव में प्रत्याशी का ऐलान

भोपाल। चुनाव आयोग ने अभी तक दमोह उपचुनाव का ऐलान नहीं किया है, लेकिन भाजपा ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राहुल लोधी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दमोह प्रवास के दौरान इसकी घोषणा भी कर दी है। इसी के साथ भाजपा के कद्दावर नेता जयंत कुमार मलैया का चुनावी कैरियर खत्म माना जा रहा है। 73 वर्षीय मलैया को अब भविष्य में लोकसभा व विधानसभा में टिकट मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। जयंत मलैया पिछले 35 सालों से लगाातर चुनाव जीतकर आ रहे थे। भाजपा सरकार में वे 15 साल तक लगातार मंत्री रहे। 2018 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रस के राहुल सिंह से हार गए थे। पिछले साल के अंत में 28 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान राहुल सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। अब वे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होंगे। इसी के साथ दमोह की राजनीति के एक अध्याय के समाप्त होने के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो गई। जयंत मलैया को अब पार्टी ने कि नारे कर दिया हैै।

बड़ा सवाल, क्या मलैया मांगेंगे वोट
अब बड़ा सवाल यह है कि हमेशा आरोप-प्रत्यारोप और दलबदल की राजनीति से दूर रहने वाले मलैया क्या उपचुनाव में राहुल सिंह के लिए वोट मांगेंगे या नहीं। क्योंकि पिछले चुनाव में राहुल सिंह ने ही मलैया को हराया था। शनिवार को दमोह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में जयंत मलैया और राहुल सिंह लोधी एक मंच पर ही थे। जब मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में प्रत्याशी के तौर पर राहुल के नाम का ऐलान किया तो मलैया खेमे में सन्नाटा पसर गया।

पहले से ही तय था राहुल का टिकट
दमोह विधानसभा उपचुनाव का ऐलान कभी भी हो, लेकिन राहुल सिंह भाजपा के प्रत्याशी होंगे। यह पहले से ही तय था। क्योंकि कांग्रेस छोड़कर जितने भी नेता भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें सभी को उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। ऐसे में राहुल सिंह भी भाजप प्रत्याशी होंगे।

मलैया को मनाएंगे संघ नेता
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मलैया फिलहाल नाराज चल रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी नाराजगी अभी तक जाहिर नहीं की है। उनका दमोह में अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसे में उपचुनाव के ऐलान से पहले ही भाजपा ने संघ नेताओं को मलैया को मनाने में लगा दिया है।

Share:

Next Post

मकान और खाद्यान्न से कोई भी गरीब नहीं रहेगा वंचित: नरोत्तम

Sun Feb 28 , 2021
भोपाल। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा न कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की मूलभूत जरूरत है। सरकार किसी भी गरीब को इससे वंचित नहीं रहने देगी। उन्हांने दतिया में 272 हिग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत एक करोड़ 84 लाख रुपए के हितलाभ प्रदान किए। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की सरकार प्रत्येक […]