बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

भोपाल सहित आधे मध्‍यप्रदेश में झमाझम बारिश

भोपाल। मध्यप्रदेश में खंडवा और बैतूल (Khandwa and Betul in Madhya Pradesh) के रास्ते दाखिल हुआ मानसून अब धीरे धीरे आधे राज्य में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को इन इलाकों में जोरदार बारिश हुई। शाम को भी भोपाल के बैरागढ़ समेत कई इलाकों में तेज गरज और चमक (Strong thunder and lightning in areas) के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही, साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया। इसके अलावा जबलपुर, खंडवा, गुना, शिवपुरी, शहडोल, विदिशा, रीवा, छतरपुर, उमरिया, कटनी, सिंगरौली, अशोकनगर, दमोह, नौगांव, उमरिया, सागर, सतना, छिंदवाड़ा, राजगढ़ और नर्मदापुरम जिले में भी बारिश दर्ज की गई है। खंडवा में शुक्रवार को करीब 2 इंच बारिश हुई।



राजधानी भोपाल में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन शाम को रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद देर रात फिर करीब 2 घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे पूरा शहर तरबतर हो गया। भोपाल के अलावा प्रदेश के आधे हिस्से में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। अन्य इलाकों में बादल छाए रहे, जिससे तामपान में गिरावट देखने को मिली। इधर, अशोकनगर जिले में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स बुरी तरह से झुलस गया।

 

मानसून की एंट्री के बाद प्रदेश का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 38 पर आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भोपाल में सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री गिरकर 37 डिग्री पर आ गया। इंदौर, गुना, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़ और खजुराहो में 1 से 3 डिग्री तक दिन का पारा लुढ़क गया।

 

 

Share:

Next Post

विश्व संगीत दिवस पर 50 संस्थाओं के 300 कलाकार देंगे प्रस्तुति

Fri Jun 17 , 2022
उज्जैन। विश्व संगीत दिवस परिप्रेक्ष्य में आगामी 20 एवं 21 जून को उज्जैन के संगीत एवं कलासाधक (music and artist) अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था हारमोनियम बीट्स (harmonium beats) एवं लोकहित समिति द्वारा उक्त आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 20 व 21 जून को कालिदास संकुल अकादमी के मुक्ताकाशी मंच पर होगा। […]