img-fluid

झारखंड : महुदी के जुलूस मार्ग को लेकर बवाल, लोगों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, इलाके में तनाव

July 17, 2024

बड़कागांव (Barkagaon) । हजारीबाग (Hazaribagh) के बड़कागांव के सोनपुरा गांव में महुदी के जुलूस (Mahudi procession) मार्ग को लेकर मंगलवार को बवाल हुआ। पुलिस (Police) की सख्ती के खिलाफ कुछ लोगों ने पथराव (Stone pelting) किया। इसमें बड़कागांव बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल और एक ग्रामीण भोला महतो चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना से इलाके में तनाव है। बोकारो आईजी और हजारीबाग एसपी कैंप कर रहे हैं।

पुलिस पर बरसने लगे पत्थर
दरअसल, जुलूस मार्ग को लेकर अनशन कर रहे लोगों को पुलिस ने हटा दिया था। साथ ही धरने का नेतृत्व कर रहे अमन और अजय को गिरफ्तार कर लिया था। विरोध बढ़ने पर पुलिस प्रशासन की टीम ने सोनपुरा में मंगलवार को घर-घर तलाशी ली। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की पिटाई भी कर दी। इसके बाद बवाल बढ़ा और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया।

इधर, पुलिस ने बल प्रयोग और आंसू गैस छोड़ने से इनकार किया है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने लोगों से शांति भी बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि महूदी में जुलूस मार्ग को लेकर पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों से कई बार वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही।


  • क्या है पूरा मामला
    आंसू गैस छोड़ने का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसका खंडन किया है। बता दें कि महूदी में जुलूस मार्ग को लेकर पिछले तीन दिनों से अमन और ग्रामीण धरना दे रहे थे। पुलिस और प्रशासन के लोगों से कई बार वार्ता हुई। लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इस पर सोमवार की रात पुलिस ने ग्रामीणों को धरना स्थल से हटा दिया। इस संबंध में हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान सोनपुरा में पत्थर चलाना शुरू हो गया। उन्होंने बड़कागांव के लोगों से शांति भी बनाए रखने की अपील की है।

    पथराव में बीडीओ और एक ग्रामीण घायल
    पुलिस की सख्ती के खिलाफ मंगलवार को गांव के कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव किया। इसमें बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल व ग्रामीण भोला महतो घायल हो गए। घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया। इधर, पुलिस के बल प्रयोग के बाद बाद सोनपुरा गांव के ग्रामीणों ने बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।

    बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार पत्रकारों को बताया कि मंगलवार सुबह भीड़ को पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे एक ग्रामीण घायल हो गया। वहीं बीडीओ जितेन्द्र कुमार मंडल ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से पथराव किया गया, जिसमें उन्हें हल्की चोट लगी है।

    शांति बनाए रखने की अपील
    एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बड़कागांव के लोगों को अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति का वातावरण बनाए रखने और समस्या का समाधान के लिए गांव मुहल्ले के लोग ही वार्ता करें। बाहरी लोग का सहयोग ना ले। क्योंकि बाहरी लोग आकर भड़काऊ भाषण देते हैं, जिसके वजह से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो जाता है। समस्या का हल बातचीत से होगा ना कि ईट पत्थर फेंकने से। 40 साल का मामला चार दिन में हल नहीं हो सकता है । इसके लिए समय चाहिए। थाना स्तर से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी।

    एसडीओ शैलेश कुमार ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को दिन 11:00 बजे बड़कागांव थाना परिसर में दोनों समुदाय के बीच वार्ता करने के लि ए बैठक रखी गयी है। इस बैठक में दोनों समुदाय के सिर्फ स्थानीय लोग उपस्थित होकर इस विवादित मार्ग को सुलझाने का काम करेंगे।

    Share:

  • ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में पूर्व MLC हुलास पांडे की बढ़ी मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट ने लिया ये फैसला

    Wed Jul 17 , 2024
    पटना (Patna) । रणवीर सेना सुप्रीमो रहे बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड (Brahmeshwar Mukhiya murder case) में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। पटना हाइकोर्ट (Patna High Court) की ओर से आरा के एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) की ओर से सीबीआई (CBI) की पूरक चार्जशीट (आरोप पत्र) खारिज करने संबंधी आदेश पर रोक लगा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved