img-fluid

इनके बैग में गांजा रखो और फंसा दो…’, होटल में ठहरे कपल को एएसपी ने दी धमकी, CCTV वीडियो वायरल

November 18, 2026

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस (Police in Seoni) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा (Additional SP Deepak Mishra) का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह होटल में ठहरे एक कपल को कथित तौर पर गांजे के मामले में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो 13 नवंबर का बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल एसपी कृष्ण लालचंदानी ने टीआई सतीश तिवारी को लाइन अटैच कर दिया है।

वायरल सीसीटीवी फुटेज बबरिया रोड स्थित एक होटल के रिसेप्शन का बताया जा रहा है। वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के साथ एसडीओपी चंचलेश मरकाम और टीआई सतीश तिवारी भी दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एडिशनल एसपी होटल में मौजूद कपल से अपने परिजनों को फोन कर बुलाने के लिए कहते नजर आते हैं। जब कपल इसके लिए तैयार नहीं होता तो वह कथित तौर पर होटल स्टाफ से कहते हैं कि गांजा लाकर युवक के बैग में रख दो, ताकि उसे मामले में फंसाया जा सके।



  • टीआई का भी होटल मैनेजर को धमकाने का वीडियो वायरल

    इससे पहले शनिवार को इसी होटल का एक अन्य सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें टीआई सतीश तिवारी होटल मैनेजर को होटल बंद करा देने की धमकी देते दिखाई दे रहे थे। लगातार दो वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली और भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

    होटल मालिक ने लगाए पैसों की मांग के आरोप

    होटल मालिक संजय सनोडिया ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि घटना से पहले पुलिस की ओर से उनसे पैसों की मांग की गई थी। आरोप है कि इसके बाद वह अपने दोस्त योगेश गढ़वाल बिट्टू के साथ पैसे देने भी पहुंचे थे। हालांकि, मांग के मुताबिक रकम नहीं देने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है।

    फिलहाल वायरल वीडियो और होटल मालिक के आरोपों ने सिवनी पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और वायरल फुटेज की जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।

    Share:

  • अनोखा रिकॉर्ड.... सबसे कम उम्र की डीमैट अकाउंट होल्डर बनी दिल्ली की 6 दिन की बच्ची

    Wed Nov 18 , 2026
    नई दिल्ली। शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश की शुरुआत करने के लिए अब 18 साल का होना जरूरी नहीं है। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली की एक नवजात बच्ची है, जिसने जन्म के महज 6 दिन बाद ही अपने नाम डीमैट अकाउंट (Demat Account) खुलवाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस बच्ची का नाम आर्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved