img-fluid

झारखंड : करमा डाल विसर्जन करने गई सात लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत

September 18, 2021

लातेहार । जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मननडीह गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से सात लड़कियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी लड़कियां करमा पूजा के बाद की डाल को विसर्जन करने गांव के ही बगल में स्थित तालाब में गई थी। इसी दौरान सभी लड़कियां डूब गई और उनकी मौत हो गई। मृतक लड़कियों में रेखा कुमारी (18) ,रीना कुमारी (16) और लक्ष्मी कुमारी (12) सगी बहन है। वहीं अन्य मृतकों में सुषमा कुमारी (12 ),पिंकी कुमारी (18), सुनीता कुमारी (20) और बसंती कुमारी (12) है।


  • जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करमा पूजा करने के बाद शनिवार को गांव की महिलाओं के साथ सभी लड़कियां डाल को विसर्जन करने गई थी। नहाने के दौरान अचानक लड़कियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। लड़कियों को डूबता देख महिलाओं ने हल्ला मचाया। उसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और तालाब में कूद कर सभी लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी साथ लड़कियों को मृत घोषित कर दिया।

    घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। बालूमाथ अंचल अधिकारी आफताब आलम और बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

    Share:

  • अफगानिस्तान में छात्रों के लिए खुले कक्षा सात से 12 तक के स्कूल, महिला शिक्षा पर पूरी तरह पाबंदी  

    Sat Sep 18 , 2021
    काबुल। महिलाओं को उनके अधिकार देने का दावा करने वाले तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। नए फरमान के तहत लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने की इजाजत नहीं होगी। माध्यमिक या इससे ऊपर की शिक्षा सिर्फ पुरुषों के लिए होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved