img-fluid

झारखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने बैलेट पेपर से भी दिखाई ताकत, 12 प्रत्याशी जीते, विपक्ष को झटका

February 28, 2026

रांची। झारखंड (Jharkhand) में 48 नगर निकायों के चुनाव (Municipal elections) के परिणाम आने के बाद राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। हालांकि ये निकाय चुनाव दलीय रूप से नहीं हुए थे, लेकिन पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का समर्थन किया। शुक्रवार को घोषित परिणामों के अनुसार भाजपा (BJP) समर्थित 12 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि झामुमो समर्थित छह, कांग्रेस समर्थित दो और माले, बसपा और राजद समर्थित एक-एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

भाजपा की शानदार जीत
भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने नगर निकायों में लगभग एक तिहाई सीटों पर भगवा प्रभुत्व कायम कर दिया। आदित्यपुर, कपाली, जुगसलाई, बड़बरवा, लोहरदगा, गुमला, लातेहार और डोमचांच जैसे नगर निकायों में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इस चुनाव के परिणाम से विपक्ष को बड़ा झटका लगा, खासकर उस नैरेटिव को चुनौती मिली जिसमें कहा जाता था कि भाजपा केवल ईवीएम में ही जीत रही है। इस बार चुनाव बैलेट पेपर से होने के बावजूद भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।


  • जीत और अंतर के आंकड़े

    आदित्यपुर: संजय सरदार (भाजपा) 24,615 मत, भुगलू सोरेन 16,820, अंतर 7,795

    सरायकेला: मनोज कुमार चौधरी (झामुमो) 1,943 मत, प्रताप आदित्य सिंहदेव 1,494, अंतर 449

    कपाली: परवेज आलम (भाजपा) 6,266 मत, सरवर आलम 4,349, अंतर 1,917

    चाईबासा: नितिन प्रकाश (झामुमो) 6,978 मत, रमेश खिरवाल 6,474, अंतर 449

    जुगसलाई: नीशीन खान (भाजपा) 11,563 मत, रिंकू सिंह 10,843, अंतर 720

    रांची: रोशनी खलखो (भाजपा) 1,57,609 मत, रमा खलखो 1,43,306, अंतर 14,303

    गुमला: शकुंतला उरांव (भाजपा) 7,600 मत, हर्षिता टोप्पो 4,432, अंतर 3,168

    लोहरदगा: अनिल उरांव (भाजपा) 9,731 मत, पावन एक्का 8,945, अंतर 786

    अन्य नगर निकायों में निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। इसमें मानगो, चाकुलिया, पाकुड़, डुमका, हुसैनाबाद और कई अन्य नगर शामिल हैं।

    Share:

  • तमिलनाडु : गठबंधन की अटकलों के बीच DMK-कांग्रेस की अहम बैठक, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर होगी बातचीत

    Sat Feb 28 , 2026
    चेन्नई. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) और डीएमके (DMK) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे (seat-sharing formula) को लेकर मंथन चल रही है। हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और डीएमके में कुछ पेंच फंसा हुआ है, जिसके मद्देनजर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved