भोपाल। मप्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांगे्रस के वरिष्ठ विधायक जीतू पटवारी ने आज राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर दिया है। पटवारी ने ट्वीट पर यह जानकारी दी है। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने की वजह बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश में 3500 नई शराब दुकानें खोल दी हैं। शराब को सस्ता कर दिया है। प्रदेश में गायों की मौत हो रही हैं। नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है। किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। पटवारी ने कहा कि सरकार चिरनिंद्रा में सोई हुई है। सरकार को जगाने के लिए राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया जा रहा है। यह फैसला पटवारी का स्वयं का है। जबकि विपक्ष ने सदन की कर्रवाई में हिस्सा लिया है।
Share:Related Articles
मप्रः नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाकर अपना जीवन बनाना है सार्थक : सीएम शिवराज
कहा-मध्यप्रदेश का गेहूँ विदेशों में होगा निर्यात, किसानों को होगा लाभ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि गाँव और नगर के विकास के लिये हर नागरिक को संकल्प लेना होगा। सभी को विकास में भागीदारी करनी होगी। राष्ट्रकवि दादा माखनलाल चतुर्वेदी (Makhan Lal Chaturvedi) एक भारतीय आत्मा थे, […]
खराब परफॉर्मेंस वाले विधायकों का कटेगा टिकट
भोपाल। भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 2 सितंबर से आयोजित की गई है। इसमें प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगने के बाद पार्टी प्रदेश की आधे से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान […]
सामाजिक मूल्यों को सुरक्षित रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी
मप्र महिला कांग्रेस के प्रियदर्शनी अभियान के शुभारंभ अवसर पर कमलनाथ ने कहा भोपाल। सबसे बड़ी शक्ति ज्ञान की होती है, आपको जो ज्ञान होगा वही सबसे आपकी सबसे बड़ी ताकत है, क्लासरूम तक अपना ज्ञान न रखे, क्लास रूम के बाहर भी एक क्लासरूम है, वह आपको सबसे बड़ी शक्ति देगा। शिक्षा और ज्ञान […]