देश मनोरंजन

John Abraham ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा करोड़ों का ऑलीशान बंगला

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड आए दिन बंगला खरीदने की खबरें आती रहती हैं। अब जाने-माने एक्शन हीरो जॉन अब्राहम (John Abraham) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जॉन ने पर्दे पर कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अपने करियर में जॉन (John Abraham) ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।ऐसे में अब जॉन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉन ने मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है। इस बात के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं।



इतने करोड़ की कीमत का है बंगला
जॉन अब्राहम ने अपना नया आशियाना मुंबई के खार इलाके की लिंकिंग रोड पर खरीदार है। जॉन का ये बंगला निर्मल भवन के नाम से है, जो करीब 7,722 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें निर्माण कार्य करीब 5,416 वर्ग फिट परिसर में हुआ है। इस बंगले की कीमत 70.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बंगले का ये सौदा 27 दिसंबर, 2023 को किया गया और लगभग 4.24 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी भी भरी गई है। एक्टर का ये बंगला समुद्र किनारे है, जिसका व्यू बेहद खूबसूरत है। जॉन का ये नया बंगला खार के पॉश लिंकिंग रोड पर है।

प्रीति जिंटा ने भी पाली हिल में खरीदा था फ्लैट
बता दें कि कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी पाली हिल इलाके में 17.01 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा था। इसके अलावा इस साल कई ने पछिले साल यानी 2023 में फ्लैट और बंगले खरीदे हैं। अमिताभ बच्चन के कई बंगले मुंबई में हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपना प्रतीक्षा बंगला बेटी श्वेता बच्चन नंदा को तोहफे में दिया है। ये खबर काफी चर्चा में रही थी।

Share:

Next Post

चुनौतियों के पर्वत पर कैलाश की संजीवनी

Mon Jan 1 , 2024
दूसरी बार प्रदेश के नगरीय निकायों और आवास मंत्रालय के मुखिया बने जन-जन के नेता कैलाश विजयवर्गीय को जन-जन से जुड़ा विभाग मिला है… पार्षद, महापौर से लेकर मंत्री बने कैलाशजी में लोगों की मुश्किलों का एहसास भी है तो काम लेने की तकनीक भी है… अनुभवों का सैलाब है तो सोच का समंदर भी […]