जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

Joint pain: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान की समस्‍या से निजात दिलाएंगे ये उपाय

बात जब जोड़ों के दर्द (Joint pain) की आती है तो इससे ग्रसित लोगों की संख्या काफी ज्यादा देखी जाती है। ज्यादातर लोग इस समस्या के शिकार हैं और कई ऐसी दवाओं का सेवन भी करते हैं जिनसे उन्हें इस दर्द से छुटकारा मिल सके। लेकिन कई बार ये दवाएं भी उनके काम नहीं आ पाती। लेकिन आपको घबराने या निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको जोड़ों को दर्द (Joint pain) में काफी आराम मिल सकता है।

पपीता होगा फायदेमदं (Papaya will be beneficial)
जोड़ों के दर्द (Joint pain) में आराम पाने के लिए इसमें हमारी मदद पपीता कर सकता है। वैसे तो पपीता पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है और इसके सेवन से हमारी सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ ही पपीता जोड़ों के दर्द (Joint pain) में राहत देने के लिए भी जाना जाता है। पपीते में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है और यही विटामिन- सी हमारे इम्यून सिस्टम को तो बेहतर बनाता ही है, साथ ही ये हमें जोड़ों के दर्द में आराम भी देता है। इसलिए ऐसे लोगों को पपीते के सेवन की सलाह दी जाती है।

लहसुन होगा फायेदमंद (Garlic will be beneficial)
लहसुन (Garlic) हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। दाल हो या फिर सब्जी अगर उसमें लहसुन (Garlic) का तड़का लग जाए तो फिर खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ये लहसुन (Garlic) हमें जोड़ों के दर्द (Joint pain) में आराम भी दे सकता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो मानव शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है, उन्हें लहसुन (Garlic) का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। कच्चा लहसुन (Garlic) खाने से भी काफी फायदा मिलता है।



एप्पल साइडर विनिगर होगा फायदेमंद (Apple cider vinegar will be beneficial)
अगर आपको जोड़ों के दर्द (Joint pain) में आराम नहीं मिल रहा है, तो आप ये कर सकते हैं कि एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनिगर (Apple cider vinegar will be beneficial) मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको आराम मिल सकता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द (Joint pain) में राहत देने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए आप नाश्ते में या किसी भी समय ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं, ताकि आपको इसका फायदा मिल सके।

अगर आप व्यायाम करते हैं तो हमेशा ध्यान देना चाहिए कि जो आप जूते पहनते हैं, वो सही साइज के हों। ऐसा करने से आप मोटापे को नियंत्रित (Control obesity) करके भी जोड़ों के दर्द (Joint pain) में आराम पा सकते हैं। इसके अलावा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो विटामिन- ई से भरपूर हो। वहीं, बादाम हमें काफी फायदा दे सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में काफी मददगार होता है। मूंगफली और मछली खाने से भी जोड़ों के दर्द (Joint pain) में राहत मिल सकती है।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

Sonu Sood खोलने जा रहे हैं नींबू पानी की दुकान, देखें वीडियो

Tue Feb 23 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू (Sonu) सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो (Video) शेयर किया है जिसमें वह नींबू पानी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही नींबू पानी की दुकान खोलने वाले हैं जिसका […]