img-fluid

जोस बटलर का बड़ा कारनामा, बने 10 हजार व्हाइट बॉल रन बनाने वाले पहले अंग्रेज बल्लेबाज

September 25, 2026

डेस्क। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच हेडिंग्ले लीड्स में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रनों से हराकर इस सीरीज की पहली जीत दर्ज की। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए हैं और ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर पाया था।


  • जोस बटलर ने वनडे क्रिकेट में उन्होंने 204 मैचों की 176 पारियों में लगभग 39 की औसत और शानदार 115 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 5678 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 162 रन का रहा है। वह वनडे में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

    वहीं दूसरी तरफ, टी20 अंतरराष्ट्रीय में बटलर इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 163 मैचों की 150 पारियों में करीब 35 की औसत और 150 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 4384 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। इसी के साथ व्हाइट बॉल क्रिकेट में जोस बटलर का प्रदर्शन और भी अच्छा हो गया है। उन्होंने अब तक कुल 367 मैचों की 326 पारियों में 37 से ज्यादा की औसत से 10062 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 60 अर्धशतक निकले हैं, जो उनकी काबिलियत को बखूबी दिखाता है।

    Share:

  • अंतरिक्ष: पहली बार किसी बाहरी ग्रह से आए रेडियो संकेत, वैज्ञानिकों ने सीधे पकड़ी 'दूसरी दुनिया' की आवाज

    Fri Sep 25 , 2026
    डेस्क। अंतरिक्ष में 64 प्रकाशवर्ष दूर मौजूद एक विशाल गैस ग्रह से पहली बार रेडियो संकेत सीधे पकड़े गए हैं। वैज्ञानिकों ने इन संकेतों का स्रोत उसके मूल तारे के बजाय ग्रह बीटा पिक्टोरिस बी को पाया है। यह उपलब्धि इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रेडियो तरंगों ने न सिर्फ इस दूरस्थ दुनिया की मौजूदगी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved