मनोरंजन

फिल्म ‘वी आर फैमिली’ के दस साल पूरे, काजोल ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और करीना कपूर की फिल्म ‘वी आर फैमिली’ के रिलीज को दस साल पूरे हो गए हैं। अभिनेत्री काजोल ने फिल्म को याद कर सोशल मीडिया पर एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है। काजोल द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में इस फिल्म की झलक दिखाई गई है और सेट से फिल्म बनाते समय पीछे के दृश्यों को दिखाया गया है।
पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘वी आर फैमिली’ में काजोल के अलावा अर्जुन रामपाल और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेत्री काजोल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा-’10 साल की बॉन्डिंग, प्यार और पेरेंटहुड का जश्न। वी आर फैमिली के दस साल पूरे।’ साथ ही काजोल ने करीना कपूर खान, अर्जुन रामपाल, आंचल मुंजाल, दिव्या सोनेचा, नोमिनाथ जिन्सबर्ग, सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और धर्मा प्रोडक्शन को टैग किया।
फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म ‘वी आर फैमिली’ को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने निर्देशित किया था। बतौर निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की यह पहली फिल्म थी। फिल्म को हीरू यश जौहर और करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। फिल्म में संगीत शंकर-एहसान-लॉय का था। इस फिल्म में काजोल ने तीन बच्चों की मां का रोल किया था। फिल्म में विशेष रूप से काजोल और करीना को प्रशंसा मिली थी। ‘वी आर फैमिली’ वर्ष 1998 में आई हॉलीवुड फिल्म स्टेपमॉम का रीमेक थी।
Share:

Next Post

फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम

Fri Sep 4 , 2020
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम अगली फिल्म में एक साथ काम करेगी। जैकलीन और यामी अब फिल्म ‘भूत पुलिस’ का हिस्सा होगी। दोनों हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी हैं, […]