img-fluid

काजोल की को-स्टार, ‘चरमसुख’ की एक्ट्रेस नूर मालाबिका की मौत

June 11, 2024

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास (Noor Malabika Das) की मौत हो गई. वह 37 साल की थीं. उन्होंने काजोल (Kajol) के साथ वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काम किया था. उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है. पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला में उनके अपार्टमेंट से शव बरामद किया.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के पड़ोसियों ने दुर्गंध आने के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन को सूचित किया. पुलिस को शव सड़ी-गली अवस्था में मिला. मुंबई में लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालने वाली ममदानी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट एनजीओ की सहायता से रविवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया.

एक अधिकारी ने कहा, “हमने उनके परिवार से बात की. वे दो हफ़्ते पहले अपने पैतृक स्थान पर लौट गए थे. मामले और सुसाइड की वजह की जांच चल रही है.” मालाबिका के एक अच्छे दोस्त आलोकनाथ पाठक ने कहा, “मैं इस बात से दुखी हूं. मैं नूर को सालों से जानता हूं और उनके साथ कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुका हूं.”



  • किराए के फ्लैट में रहती थईं नूर मालाबिका
    आलोकनाथ पाठक ने आगे कहा, “पिछले महीने तक उनकी फैमिली उनके साथ मुंबई में रह रही थी. एक सप्ताह पहले ही परिवार गांव लौटा है. वह इस फ्लैट में किराए पर रह रही थीं.”

     

    Instagram पर यह पोस्ट देखें

     

    Noor Malabika (@noormalabika1) द्वारा साझा की गई पोस्ट


    नूर मालाबिका दास का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
    नूर मालाबिका ने 5 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही थीं. हालांकि वीडियो के बैकग्राउंड में ‘आंसू मेरे बहते’ गाना लगाया हुआ था. इस दर्द भरे गाने को राहत फतेह अली खान और गुरनजर ने गाया है. फैंस अब उनकी इस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थन कर रहे हैं.
    नूर मालाबिका को ‘एटीएम भाभी’, ‘आईएम सॉरी टीचर’ और ‘अदला बदली’ जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है. उन्होंने ज्यादातर काम उल्लू टीवी एप के लिए किया है. उनके लेटेस्ट एडल्ट सीरीज ‘घरवाली बाहरवाली’ थी. इन सीरीज में उनका बोल्ड और ग्लैमरस अवतार देखने को मिला.

    Share:

  • ब्रिक्स देशों के व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर, नया कोटा फॉर्मूला अपनाने का भी आह्वान

    Tue Jun 11 , 2024
    मॉस्को। ब्रिक्स देशों ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय लेन-देन में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही इन देशों ने नियम आधारित खुले एवं पारदर्शी वैश्विक व्यापार के लिए प्रतिबद्धता जताई। बता दें, रूस के निजनी नोवगोरोड में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की एक बैठक हुई। इस दौरान ब्रिक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved