भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

हाथरस जा रहे राहुल और प्रियंका को प्रशासन द्वारा रोके जाने और झड़प की कमलनाथ ने की निंदा

भोपाल। उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती से कथित गैंगरेप के बाद पीडित परिजनों से मिलने जा रहे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को उप्र सीमा पर रोक दिया गया। इसके अलावा आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस ने राहुल और प्रियंका पर लाठीचार्ज किया और और पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई है। इस पूरे घटनाक्रम पर मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आपत्ति जताते हुए निंदा की है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘हाथरस की पीडि़ता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को यूपी की भाजपा सरकार के ईशारे पर जिस तरह से पुलिस ने बलपूर्वक जबर्दस्ती रोका, उनके साथ धक्का मुक्की की गयी, अभद्र व्यवहार किया गया, वो बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ़ भाजपा शासित राज्यों में बहन- बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएँ निरंतर घट रही है, उन्हें इंसाफ़ नहीं मिल रहा है, आरोपियों को बख्शा जा रहा है, वही दूसरी तरफ़ उनके परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओ को बलपूर्वक रोका जा रहा है।
कमलनाथ ने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि ‘हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है। पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार आधी रात में परिजनों को बताये बग़ैर पीडि़ता का धार्मिक भावनाओं के विपरीत अंतिम संस्कार किया गया। किस प्रकार पीडि़ता न्याय की उम्मीद से अस्पताल में जीवन- मृत्यु से संघर्ष करती रही और यूपी सरकार बेख़बर बनी रही और जब आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीडि़ता के परिवार से मिलना चाहते हैं, सांत्वना देना चाहते हैं तो उन्हें रोका जा रहा है। यूपी सरकार की इस तानाशाही का कांग्रेस विरोध करेगी।

Share:

Next Post

जबलपुर-मुम्बई के बीच शनिवार से सप्ताह में तीन दिन चलेगी गरीब रथ स्पेशल ट्रेन

Thu Oct 1 , 2020
जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर-मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच शनिवार, 03 अक्टूबर से गरीब रथ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में तीन-तीन दिन चलाई जाएगी। भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि […]