
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) अपनी बेबाकी और सीधे बोलने के लिए जानी जाती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनन्या पांडे (Ananya Pandey) को सारा अली खान और जाह्नवी कपूर से बेहतर एक्ट्रेस बताते नजर आ रही हैं। हालांकि फैंस का कहना है कि कंगना ने अपनी हंसी और अंदाज से अनन्या को एक बार फिर ट्रोल कर दिया है।
वायरल वीडियो में क्या हुआ
हाल ही में एक इवेंट में जब कंगना रनौत से पूछा गया कि उन्हें अनन्या, सारा और जाह्नवी में से कौन बेहतर एक्ट्रेस लगती है, तो कंगना ने तुरंत अनन्या का नाम लिया और कहा, “लेट्स गो विद अनन्या पांडे।” इतना कहते ही कंगना हंस पड़ीं। उनकी यह हंसी वीडियो में साफ नजर आ रही है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Kangana Ranaut roasting Ananya pandey 😂
byu/joelle2845 inBollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया
कई यूजर्स ने कंगना की हंसी और उनके बयान पर कमेंट किया। एक ने लिखा कि कंगना साफ-साफ अनन्या को ट्रोल कर रही हैं। किसी ने लिखा कि उनका कटाक्ष पसंद आया और एक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मजा आएगा अगर कंगना और अनन्या कभी किसी फिल्म में साथ काम करें।
पहले भी ट्रोल किया था
कंगना ने इससे पहले कपिल शर्मा के शो में अनन्या को ट्रोल किया था। शो में अनन्या ने दावा किया था कि उनका टैलेंट है कि वे अपनी जुबान से अपनी नाक छू सकती हैं। कंगना ने इसे सुनकर कहा कि जो लोग अपनी जुबान से अपनी नाक छू सकते हैं, वही बॉलीवुड बिंबो होते हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अनन्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
कंगना रनौत की हालिया फिल्म
कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और को-प्रोड्यूसर का काम भी किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई और डिजास्टर साबित हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved