बड़ी खबर

Karnataka: सोशल मीडिया से Court पहुंची महिला IAS-IPS अफसरों की लड़ाई

बेंगलुरु (Bangalore)। कर्नाटक (Karnataka) में दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों (two senior women officers) के बीच की तनातनी सोशल मीडिया (social media) के बाद आखिरकार अदालत (Court) तक पहुंच गई। आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी (IAS officer Rohini Sindhuri) ने आईपीएस अधिकारी रूपा डी (IPS officer Roopa D.) सहित 60 उत्तरदाताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। सिंधुरी की ओर से 21 फरवरी को मुकदमा दायर किया गया था और बुधवार को अतिरिक्त शहर सिविल और सत्र न्यायाधीश के समक्ष यह सुनवाई के लिए आया था।

रोहिणी के वकील ने मीडिया और रूपा को उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक बयान देने और प्रकाशित करने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा की मांग की। अदालत को बताया गया कि सेवा नियमों के मुताबिक रोहिणी ने राज्य के मुख्य सचिव के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने रूपा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है। दरअसल, रूपा ने रोहिणी के खिलाफ कई गलत काम करने के आरोप लगाए हैं और उनकी तस्वीरों को अन्य आईएएस अधिकारियों को भेजे हैं।


IPS रूपा ने शेयर की IAS रोहिणी की निजी तस्वीरें
कर्नाटक की आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल कर दीं थीं। उन्होंने दावा किया कि महिला आईएएस अधिकारी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिणी सिंधुरी ने 2021 से 2022 के बीच तीन आईएएस अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी थीं।

एक दिन पहले भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप
इससे एक दिन पहले आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। कहा था कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से की है।

सिंधुरी ने आरोपों को किया खारिज
तस्वीरें वायरल होने के बाद महिला आईएएस सिंधुरी ने आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि डी रूपा उनके खिलाफ एक झूठा अभियान चला रही हैं और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, अगर मैंने ये तस्वीरें आईएएस अधिकारियों को भेजी हैं, तो वह उनके नामों का वह खुलासा भी करें।

कहां से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक रेस्टोरेंट में जनता दल के विधायक सा रा महेश के साथ आईएएस अधिकारी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल हुईं। बता दें, 2021 में जब सिंधुरी मैसूर में तैनात थीं, तब दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। बता दें, वर्तमान में डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं और सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं।

Share:

Next Post

US: बर्फीले तूफान की चपेट में कई राज्य, आवागमन हुआ मुश्किल, 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Thu Feb 23 , 2023
वॉशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America-US) में बर्फीले तूफान (Winter Storm) का कहर बढ़ता जा रहा है। तूफान ने पश्चिमी और मध्य राज्यों (western and central states) को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस कारण एयरलाइंस ने 1,300 से अधिक उड़ानें रद्द (Airlines canceled over 1,300 flights) कर दी हैं, जबकि 2,000 से अधिक उड़ानों में […]