देश

कर्नाटक नाव हादसा : एक और मछुआरे का शव मिला, लापता तीन की तलाश जारी

बेंगलुरु । अरब सागर में मछुआरों की एक नाव के पलट जाने से छह मछुआरे डूब गए। जिसमें से दो मछुआरों के शव मंगलवार को शाम को ही निकाल लिए गए थे, जबकि बुधवार सुबह एक मछुआरे का शव और बरामद हो गया। तीन मछुआरे अभी भी लापता हैं। नाव में सवार 19 मछुआरे लौट आये थे।

बताया गया कि ‘श्रीरक्षा’ नामक मछुआरों की नाव बोलार निवासी प्रशांत की है। मंगलवार को मिले मृतकों की पहचान पांडुरंगा सुवर्ण और प्रीतम सुवर्ण के रूप में की गई है, जो कि बोक्कापटन के निवासी हैं।

दरअसल, मंगलवार को कर्नाटक के उल्लाल स्थित समुद्र के पश्चिमी भाग के पास अरब सागर में एक मछुआरों की नाव डूब गई थी। हादसे के समय नाव पर 25 मछुआरे सवार थे। नाव डूबने के बाद 19 मछुआरे तैर कर सकुशल लौट आये थे, छह मछुआरे पानी में डूब गए थे। अब तीन लापता मछुआरों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Share:

Next Post

ब्राह्मी बूटी ( गोटूकोला ) क्‍या है व इसके स्‍वस्‍थ्‍य संबधी फायदें, पढ़ें

Wed Dec 2 , 2020
  वर्तमान समय में मानसिक और शारीरिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर कोरोना काल में लोगों के मानसिक सेहत पर गहरा असर पड़ा है। इस दौर में सेहतमंद रहने के लिए आप जड़ी-बूटी का सहारा ले सकते हैं। प्राचीन काल से जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल दवा की तरह किया जाता है। इनमें एक वनस्पति […]