
बेंगलुरु । अरब सागर में मछुआरों की एक नाव के पलट जाने से छह मछुआरे डूब गए। जिसमें से दो मछुआरों के शव मंगलवार को शाम को ही निकाल लिए गए थे, जबकि बुधवार सुबह एक मछुआरे का शव और बरामद हो गया। तीन मछुआरे अभी भी लापता हैं। नाव में सवार 19 मछुआरे लौट आये थे।
बताया गया कि ‘श्रीरक्षा’ नामक मछुआरों की नाव बोलार निवासी प्रशांत की है। मंगलवार को मिले मृतकों की पहचान पांडुरंगा सुवर्ण और प्रीतम सुवर्ण के रूप में की गई है, जो कि बोक्कापटन के निवासी हैं।
दरअसल, मंगलवार को कर्नाटक के उल्लाल स्थित समुद्र के पश्चिमी भाग के पास अरब सागर में एक मछुआरों की नाव डूब गई थी। हादसे के समय नाव पर 25 मछुआरे सवार थे। नाव डूबने के बाद 19 मछुआरे तैर कर सकुशल लौट आये थे, छह मछुआरे पानी में डूब गए थे। अब तीन लापता मछुआरों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved