देश

कर्नाटक : मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में डूबी, 6 मछुआरे लापता

बेंगलुरु । कर्नाटक के उल्लाल में स्थित समुद्र के पश्चिमी भाग के पास कई समुद्री मील दूर अरब सागर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने से 6 मछुआरे लापता हो गए हैं जबकि 19 सकुशल लौट आये हैं। हादसे के समय नाव पर कुल 25 मछुआरे सवार थे। लापता हुए मछुआरों को खोजने का अभियान जारी है।

‘श्रीरक्षा’ नामक मछली पकड़ने वाली यह नाव बोलार निवासी प्रशांत की थी, जो सोमवार को प्रात: काल से पहले मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। नाव पर कथित तौर पर 25 मछुआरे थे। 25 मछुआरों में से 19 सुरक्षित लौट आये हैं।मछुआरों के नेता नितिन कुमार ने बताया कि शेष लापता 6 मछुआरों को खोजने और बचाव अभियान में मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर कई नौकाएं भेजी गईं हैं।

Share:

Next Post

प्रतिस्पर्धा आयोग ने एससीआईएल को दी रिवेगो के अधिग्रहण को मंजूरी

Tue Dec 1 , 2020
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने स्प्रिंग कैंटर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (एससीआईएल) को रिवेगो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (रिवेगो) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। एससीआईएल मॉरीशस के कानूनों के तहत शामिल एक निवेश होल्डिंग कंपनी है और भारत में इसकी कोई भौतिक उपस्थिति नहीं है। वारबर्ग पिंकस एलएलसी (वारबर्ग) द्वारा प्रबंधित इसके शेयरधारक कुछ निजी […]