img-fluid

कर्नाटक : बल्लारी हिंसा मामले में BJP विधायक सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

January 02, 2026

बंगलूरू. कर्नाटक (Karnataka) के बल्लारी (Ballari) में गुरुवार को हुई हिंसा के मामले में भाजपा विधायक (BJP MLA) जनार्दन रेड्डी (Janardhan Reddy)  समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। वहीं हिंसा के बाद बल्लारी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल बैनर लगाने को लेकर कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी और भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हालात अभी शांतिपूर्ण हैं और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी अवांछित घटना न हो।’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति हथियार लहरा रहा है और हवाई फायरिंग कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्रीरामुलु, शेखर, अलिखन और सोमशेखर रेड्डी समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


  • किस बात पर हुआ विवाद
    बल्लारी में 3 जनवरी को वाल्मिकी जी की प्रतिमा का अनावरण होना है। इसे लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके पोस्टर-बैनर शहर भर में लगाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक अवंभावी इलाके में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के आवास के बाहर कार्यक्रम का बैनर लगा रहे थे। कथित तौर पर भाजपा विधायक के समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और जल्द ही यह मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि जब हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो उस पर भी पथराव हुआ।

    घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर और हवाई फायरिंग कर हालात को किसी तरह से भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

    Share:

  • देश में UPI से लेन-देन में 29% की वृद्धि, दिसंबर में हुए रिकॉर्ड ₹27.97 लाख करोड़ के ट्रांजैक्शन

    Fri Jan 2 , 2026
    नई दिल्ली। बीते दिसंबर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface-UPI) से होने वाले लेन-देन में तेज बढ़ोतरी (Rapid Increase UPI Transactions) देखने को मिली। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India-NPCI) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में यूपीआई के जरिए 21.63 अरब सौदे हुए, जो पिछले साल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved