भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलेगी: शर्मा

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बड़े विजन के साथ अटलजी के सपने को पूरा किया है। केन बेतवा लिंक परियोजना नदी जोड़ो अभियान का पहला प्रोजेक्ट था। उस प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर माननीय प्रधानमंत्री ने 44605 करोड़ का बजट दिया। इससे बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलेगी। बुंदेलखंड को सुखा बुंदेलखंड कहा जाता था अब हरा-भरा और समृद्ध बुंदेलखंड बनेगा। परियोजना के लिए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बुंदेलखंड और खजुराहो संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।



शर्मा ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए बजट जारी किया है यह वास्तव में दिशा बदलने वाला बजट है। बुंदेलखंड क्षेत्र में केन बेतवा लिंक परियोजना है, इससे सिंचाई परियोजना से लेकर पीने के पानी की व्यवस्था पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र उत्तर प्रदेश और मप्र दानों प्रदेश को मिलेगी। उत्तर प्रदेश का बड़ा क्षेत्र, और मध्य प्रदेश के 11-12 जिले सिंचित होंगे और पीने की पानी की व्यवस्था होगी। प्यासा बुंदेलखंड अब हरा-भरा बुंदेलखंड होगा और पीने के पानी की सुविधा भी मिलेगी।

Share:

Next Post

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगा Tecno Pova 5G फोन, जानें अन्‍य फीचर्स

Fri Feb 4 , 2022
नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno जल्‍द ही अपने नए Tecno Pova 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर सकती है, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने कर दिया है। हालांकि, लॉन्च तारीख की सटिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च कर […]