विदेश

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज होंगी केतनजी ब्राउन

वाशिंगटन। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) की पहली अश्वेत महिला जज केतनजी ब्राउन (Black female judge Ketanji Brown) के नाम पर जो बाइडन ने मंजूरी दी है। व्हाइट हाउस (the White House) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति की जाएगी। वे रिटायर जज स्टीफन ब्रेयर का स्थान लेंगी। बाइडन ने 51 वर्षीय केतनजी को आजीवन इस पद पर रहने के लिए चुना है।



व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका चयन ऐतिहासिक है। उम्मीद है सीनेट आगे बढ़कर उनके नाम के प्रस्ताव को हरी झंडी देगी। सीनेट यदि उनके नाम को मंजूरी दे देती है तो केतनजी सुप्रीम कोर्ट की छठी महिला जज होंगी। वहीं अश्वेतों की बात करें तो वे तीसरी अश्वेत जज होंगी। उनसे पहले दो अश्वेत पुरुषों को सुप्रीम कोर्ट का जज बनने का अवसर मिला है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटरों ने उनके नाम के प्रस्ताव का स्वागत किया है।एजेंसी

 

Share:

Next Post

जान्हवी का ग्लैमरस अवतार देख हैरान हुए फैंस

Sun Feb 27 , 2022
बॉलीवुड में ‘धड़क गर्ल’ से मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें जाह्नवी कपूर ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को खुद जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीरों में जान्हवी व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप और ब्लू […]