img-fluid

खंडवा में कोबरा सांप को नहलाते हुए युवक को लगा डंक, ‘सांपों के माहिर खिलाड़ी’ की हुई मौत

April 03, 2026

खंडवा। खंडवा जिले (Khandwa District) के ग्राम भोजाखेड़ी के 30 वर्षीय आशिक मंसूरी (Aashiq Mansuri) , जिन्हें इलाके में “सांपों का माहिर खिलाड़ी” कहा जाता था, बुधवार रात को एक जहरीले कोबरा सांप (Cobra snake) को पकड़ते हुए अपनी जान गंवा बैठे।

हादसा कैसे हुआ
बरुड़ गांव में किसान नारायण पटेल के आंगन में चमकदार और जहरीला कोबरा दिखाई दिया। डर के माहौल में आशिक मंसूरी को बुलाया गया। उन्होंने बड़ी सावधानी से सांप को काबू में किया, लेकिन जब वे उसे पानी से धोने लगे, तभी सांप ने उनकी उंगली पर जोरदार डंस मार दिया।


  • नहीं बच पायी जान
    डंस के तुरंत बाद आशिक को स्थानीय लोग खंडवा जिला अस्पताल ले गए। आशिक ने खुद जहरीले सांप को साथ रखा ताकि डॉक्टर सही इलाज कर सकें। अस्पताल में उन्हें एंटी-स्नेक वेनम दिया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया। कोबरा का जहर तेजी से उनके शरीर में फैल चुका था और फेफड़ों तथा नसों पर असर डाल रहा था।

    डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद आशिक मंसूरी बुधवार रात 12 बजे निधन हो गए। उनकी बहादुरी और लोगों की जान बचाने की लगन के कारण इलाके में उन्हें खास पहचान मिली थी। गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में भोजाखेड़ी, बरुड़ और आसपास के गांवों से हजारों लोग शामिल हुए। हर आंख नम थी और हर जुबान पर यही बात थी – जो दूसरों की जान बचाता था, वह खुद मौत से नहीं बच सका।

    Share:

  • Iran Attacks Oracle Data Center in Dubai and Amazon Center in Bahrain

    Fri Apr 3 , 2026
    Tehran. Iran claimed on Thursday that it has attacked a data center belonging to the U.S. multinational tech company, Oracle, in Dubai. Iran’s state media asserted that the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) targeted Oracle’s data center in Dubai. However, this claim could not be independently verified. News of this latest attack follows an earlier […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved