मुंबई (Mumbai)। जब लोगों का दिल टूटता है, तब अक्सर दिल टूटे लोग कोई ना कोई गलत कदम उठा लेते हैं, लेकिन लाखों लोगों का इमोशन बन चुके खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) का जब दिल टूटा तो वे भोले बाबा के शरण में पहुंच गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं, उनके नए रिलीज भोजपुरी कांवर भजन ‘आंसू गंगा जल भइल’ की, जो रिलीज के साथ अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने की थीम बेहद आकर्षक है और इसमें भक्ति के साथ-साथ मानवीय संवेदना भी देखने को मिलती है। गाने में खेसारीलाल यादव की आवाज और अभिनय दोनों रिझाने वाला है।
हिट मशीन खेसारीलाल यादव का भोजपुरी कांवर भजन ‘आंसू गंगा जल भइल’ आज टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी पर रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। खेसारीलाल यादव ने भी इस गाने को शानदार बताया और कहा कि इस गाने की सबसे खास बात इसका कॉन्सेप्ट अलग हट कर है। अभी तक सबने सावन में सिर्फ बाबा की महिमा वाले गाने देखे थे, लेकिन इस गाने में उस दुखिया को भी दिखाया गया है, जिसको प्यार में धोखा मिला। ऐसे में उसने नशा या दूसरी गलत चीजों के बजाय बाबा की भक्ति को चुना और अपने आंसू से बाबा का जलाभिषेक किया। भोजपुरी कांवर भजन ‘आंसू गंगा जल भइल’ के गीतकार विशाल भारती हैं।
मुंबई (Mumbai) । बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ (OMG) काफी पॉपुलर रही थी। फिल्म का सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुआ था। फिल्म ने छह दिन में सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार (Earnings Crossed) कर लिया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही […]
मुंबई। दिवाली के त्योहार (Diwali festival) पर खूब खील-खिलौने और पकवान खाने खिलाने का रिवाज रहता है। हमारे डाइट कॉन्शस सेलेब्स (Diet Conscious Celebs) के लिए त्योहारों पर ली गयी छूट कहीं भारी ना पड़ जाये, इसलिए खूब खाने के बाद जिम में पसीना बहाना भी जरूरी हो जाता है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी […]
आज है फिल्मों के भीष्म पितामह पृथ्वीराज कपूर की जयंती पृथ्वीराज कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तब आए जब सिनेमा भारत में एकदम नया था। पृथ्वीराज 1928 में 22 साल की उम्र में फैसलाबाद से मुंबई आए। पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया। कड़ी मेहनत के बल पर वर्ष-1944 में […]
मुंबई। अगले महीने 42 साल की होने जा रहीं अभिनेत्री करीना कपूर बीते 22 साल से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। इस गुरुवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में रूपा कौर के अपने किरदार को वह अपने सबसे बेहतरीन किरदारों में मानती हैं। एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में करीना कहती हैं, ‘ये […]