विदेश

हरकतों से बाज नहीं आ रहे किम जोंग, फिर दागी प्रतिबंधित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल


सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वह आए दिन मिसाइल परीक्षण कर रहे हैं। अब खबर है कि उत्तर कोरिया ने फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया की सेना की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल” दागी है। बताया गया है कि यह मिसाइल परीक्षण बुधवार सुबह तड़के किया गया।

पिछले महीने भी किया था परीक्षण
इससे पहले उत्तर कोरिया ने पिछले महीने भी इस मिसाइल का परीक्षण किया था। जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को इस मिसाइल का परीक्षण किया था। एक अनुमान के तहत, यह मिसाइल 1100 किमी की दूरी तय करने के जापान के समुद्र में गिरी थी। 2017 के बाद उत्तर कोरिया ने पहली बार यह कदम उठाया था।


प्रतिबंधित है यह मिसाइल
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा जिस अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) दागने का दावा किया है, वह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद किम जोंग इस मिसाइल का परीक्षण कर रहे हैं। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक लगा रखी है। इसके उल्लंघन के बाद यूएन ने और भी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बातचीत के बाद लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु परीक्षणों के परीक्षण पर रोक लगा दी थी, लेकिन 2020 में किम पलट गए थे। उन्होंने एलान कर दिया था कि वह इससे बंधे नहीं हैं।

खतरनाक है यह मिसाइल
विशेषज्ञों के मुताबिक, आईसीबीएम हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है और यह भारी तबाही मचा सकती है। एक निश्चित पथ पर आईसीबी मिसाइल हजारों किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस तरह अमेरिका भी उत्तर कोरिया की मिसाइल की जद में आ सकता है। 2017 में उत्तर कोरिया पर इस मिसाइल के परीक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Share:

Next Post

एक साथ 6 उड़ानें निरस्त

Wed May 25 , 2022
नहीं उड़ेंगी हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली उड़ान इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो एयर लाइंस द्वारा उड़ानों को निरस्त किया जाना लगातार जारी है। आज कंपनी ने इंदौर से हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली की ओर जाने और आने वाली कुल छह उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके कारण इन उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान […]