विदेश

जानिए कैसे एक आदमी 41 सालो से जानवरो के बीच रह रहा है

नई दिल्ली। आपने आज तक टार्जन (tarzan) के बारे में किताबों में पढ़ा और फिल्मों में देखा होगा, लेकिन अब दुनिया के सामने असली टार्जन आया है। वियतनाम में रहने वाला एक 49 साल का शख्स हो वान लांग पिछले 41 सालों से अपने पिता और भाई के घने जंगलों में रह रहा है। आश्चर्य की बात ये है कि उसे इस बात का पता ही नहीं है कि, इस दुनिया में महिलाएं भी रहती हैं। दुनिया अब इस शख्स को असली टार्जन बता रही है।


40 साल में सिर्फ 5 लोगों को देखा
1972 में वियतनाम युद्ध (Vietnam War) के अंत में हो वान लांग की उनकी मां और दो भाई-बहनों की अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ गांव छोड़कर लांग क्वांग नगई प्रांत के ताई ट्रा जिले में गहरे जंगलों में बस गए। चार दशकों में, उन्होंने केवल पांच दूसरे लोगों को देखा और हर बार उनसे दूर भाग गए। हो वान अपने पिता और भाई के साथ घने जंगलों में रहता था। वे शहद, फल और जंगली जानवर खाते थे। जंगल में ही रहने के लिए उन्होंने अपने घर बना लिए थे।

2015 में फोटोग्राफर अल्वारो सेरेज़ो ने इस परिवार को ट्रैक किया था
2015 में, एक फोटोग्राफर (photographer) अल्वारो सेरेज़ो ने इस परिवार को ट्रैक किया था। उन्होंने उन तीनों को जंगल से रेस्क्यू किया। जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय गाँव में ले जाया गया जहाँ महिलाएँ रहती हैं। अब एक छोटे से वियतनामी गांव में रह रहे हो वान आम लोगों के साथ घुलमिलने की कोशिश कर रहे हैं। जब उन्हें पहली बार जंगल में देखा गया था तब उन्हें पता भी नहीं था कि दुनिया में इंसानों की एक प्रजाति भी होती है। उन्हें सिर्फ अपने आसपास जानवर ही देखे थे।

वियतनाम युद्ध में गांव छोड़कर भागा था परिवार
अल्वारो सेरेज़ो (alvaro cerejo) ने बताया कि, इस युद्ध की वजह से हो वान के पिता की मानसिक हालत खराब हो गई और युद्ध खत्म होने के बाद भी वो जंगल में ही रहते रहे। हो वान के पिता को गहरा भय था क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं था कि वियतनाम युद्ध समाप्त हो गया है। वान के पिता जब भी जंगल में लोगों को देखते थे तो छुपने की कोशिश करते थे। इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि आज भी वह पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर करने अक्षम है। बीते 8 साल से वो इस गांव में रहकर यहां का रहन-सहन सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

हो वान अभी भी दिमाग से बच्चा है
अल्वारो का कहना है कि, मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि लांग की कभी भी न्यूनतम यौन (sex) इच्छा नहीं रही है। वहीं लांग के भाई बताया कि, हो लांग का दिमाग के बच्चे की तरह है आदमी के शरीर में बच्चा । उन्हें कई बुनियादी सामाजिक अवधारणाओं के बारे बहुत कम पता है। लांग ने अपना पूरा जीवन जंगल में बिताया है। तो उसका दिमाग बिल्कुल एक बच्चे की तरह है। अगर मैंने लांग को किसी को पीटने के लिए कहा, तो वह उसे बुरी तरह से करेगा। वह अच्छे और बुरे में फर्क नहीं जानता। लांग अभी एक बच्चा है।

वान को चूहों के सिर खाना पसंद है
लांग के भाई ने कहा कि, वह कुछ नहीं जानता। ज्यादातर लोग जानते हैं कि जीवन में क्या अच्छा है या क्या बुरा, लेकिन मेरा भाई नहीं जानता। अगर मैंने लांग को किसी को चाकू मारने के लिए कहा, तो वह बिना सोचे समझे ऐसा कर देगा और वह व्यक्ति मर सकता है। लांग से जब पूछा गया महिला क्या होती है तो उसने जवाब दिया कि उसके पिता ने इस बारे में उसे कुछ नहीं बताया है। अब गांव में उसने पहली बार महिला को देखा। ये परिवार काफी लंबे समय तक जंगल में रहा। जिसके चलते उनकी आदतें और रहन-सहन का तरीका इंसानों से हटकर जानवरों जैसा हो गया है। वे जंगल में बन्दर, छिपकली, सांप और दूसरे जानवर खाते थे। हो वान को सबसे ज्यादा चूहे का सिर खाना पसंद था। आठ साल के बाद भी हो वान को अभी बोलना काफी कम आता है। वो इशारों में ही ज्यादा बातें करता है।

Share:

Next Post

डायबिटीज के मरीजों के लिए sugar free आम, पाक का किसान बेच रहा रास्ते में

Sun Jun 27 , 2021
कराची। गर्मी के मौसम में शुगर पेशेंट (sugar patient) मन भर आम खाने की तमन्‍ना नहीं पूरी कर पाते हैं, लेकिन अब आम के शौकीनों के खुशखबरी है, शुगर होने के बावजूद आप चाहे अब जितने आम खा सकते हैं। जी हां पाकिस्तान (Pakistan) के एक विशेषज्ञ ने शुगर फ्री आम की तीन किस्में इजाद […]