जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

जानिए किस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, सूतक काल मान्य होगा भी या नही?

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कुछ ही दिनों बाद लगने जा रहा है। ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व (scientific significance) होने के साथ ही धार्मिक और ज्योतिष महत्व (Astrological Significance) भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना (bad event) के रूप में देखा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान पूजा आदि करना भी मना होता है। ग्रहण के समय मंदिर के कपाटों को बंद कर दिया जाता है। आइए जानते हैं साल के अंतिम चंद्र ग्रहण की डेट और समय-

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है।

चंद्र ग्रहण का समय-
भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट में लगेगा और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

संपूर्ण भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण-
19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण(lunar eclipse) संपूर्ण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत (India) के पूर्वोतर राज्यों- असम और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)में कुछ पल के लिए आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है।

यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण-
अमेरिका(America), आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।



सूतक काल मान्य नहीं होगा
19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल मान्य नहीं होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर ही सूतक काल मान्य होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

Mumbai drugs case: बीजेपी नेता का बड़ा दावा, NCP से जुड़े सुनील पाटिल को बताया मास्टरमाइंड

Sat Nov 6 , 2021
मुम्बई। क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai cruise drugs case) पर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र के एक बीजेपी नेता मोहित कंबोज (BJP leader Mohit Kamboj) ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। मोहित कंबोज ने कहा है कि इस पूरे मामला का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल (Mastermind Sunil Patil) है, जो NCP से जुड़ा है। इतना […]