जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Shani Rashi Parivartan: शनि का कुंभ राशि में जानें से धनु राशि वाले हो जाएंगे सुखी और बढ़ेंगी मीन की मुश्किलें


नई दिल्ली। शनि 29 अप्रैल को शनि ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद जून 5 को ये वक्री हो जाएंगे। इसके बाद जुलाई 12 में मकर राशि में जाएंगे और यहां 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। शनि ग्रह का राशि परिवर्तन वो भी कुंभ राशि में कई लोगों पर प्रभावित करेगा। शनि के राशि परिवर्तन से मीन राशि वालों पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी और धनु जो पिछले सात सालों से परेशानी झेल रही थी, उन्हें अब खुशियां ही खुशियां मिलेंगी।

धनु राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आपके सबी बिगड़े काम बनेंगे। आपकी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेंगी। अब इतने समय से जो आप में सफलता कम मिलने से आत्मविश्वास कम हुआ था, अब वह पूरा होगा। आपको आर्थिक रूप से संपन्नता तो मिलेगी ही, साथ ही आपके रिश्ते जो सभी से खराब हो रहे थे, वो भी अब सुधार की तरफ बढ़ेंगे। जिन लोगों की शादी में अड़चने आ रही थीं, उनको इस साल शादी का प्रस्ताव मिलेगा। कुल मिलाकर आपका अब अच्छा समय शुरू होने वाला है।


मकर राशि वालों के लिए प्रोफेशनली तौर पर आपको इस समय मौके ही मौके मिलेंगे। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है। लेकिन अगर आप आगे के लिए निवेश करेंगे, तो आपको लाभ मिलने की संभावना है। रिश्तों की बात करें तो आपके रिश्तों में सुधार होगा। अगर संतान नहीं है तो संतान के लिए यह समय अच्छा है। अपने से नीचे वालों का सम्मान करें। किसी गरीब की मदद करें। कभी भी दूसरों का दिल न दुखाएं। इस राशि के लोगों को उतरते शनि की दशा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर अभी समय ठीक ठाक है, क्योंकि अभी शनि की साढ़े साती चढ़ती है।

Share:

Next Post

फ्यूचर ग्रुप को खरीदने के लिए अब मुकेश अंबानी चलेंगे ये बड़ा दांव

Mon Apr 25 , 2022
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल (Mukesh ambani reliance retail) और किशोर बियानी सपोर्टेड फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की कंपनी फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के बीच की 24713 करोड़ रुपये की डील कैंसिल हो चुकी है। इसी के साथ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का रिटेल किंग बनने का सपना भी लगभग टूट चुका […]