कोलकाता। कोलकाता में हुए रेप-मर्डर केस (Kolkata rape case) का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज डॉक्टर्स एसोसिएशन (Doctors Association) ने देशभर स्वास्थ्य कर्मी भूख हड़ताल में हिस्सा लेंगे।
दरअसल, सोमवार को डॉक्टर्स संघ की एक बैठक हुई थी। जिसके बाद बुधवार से भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया गया और आज शहर भर के दुर्गा पूजा पंडालों में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के अलावा अपनी मारी गई सहकर्मी के लिए न्याय की मांग को हाइलाइट करते हुए खास पर्चे बांटेंगे।
आपको बता दें कि सीबीआई ने आरजी कर कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए कथित रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। संजय पर 9 अगस्त को अस्पताल के अंदर रेप व हत्या का आरोप लगाया गया है। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। इसकी वजह से देशभर में डॉक्टर एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved