भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कृष्णा गौर ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा विधायक कृष्णा गौर ने वार्ड 68, 72 और 74 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक ने वार्ड 72 कल्याण नगर में रिटेनिंगवॉल निर्माण के लिए 16,36,000, वार्ड 73 चांदबाड़ी शा. प्राथमिक स्कूल बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 2,05,000, शिव नगर कॉलोनी बीजासन मंदिर के पास से स्वर्गीय सुंदरलाल साहू के घर तक नाली निर्माण के लिए 11,15,000, वार्ड 74 करारिया श्मशान घाट में बर्निंग शेड निर्माण के लिए 4,50,000, वार्ड 68 अहिंसा विहार कॉलोनी में सांस्कृतिक प्रांगण के पास पार्क विकास कार्य के लिए 5,62,000 की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन में पूर्व पार्षद, भाजपा जिले की प्रवक्ता तुलसा वर्मा , भानपुर मंडल अध्यक्ष निलेश गौर, जिला सह मीडिया प्रभारी बालिस्ता रावत, विधायक प्रतिनिधि राजू लोधी, मंडल महामंत्री राजू राठौर, संजय रैकवार, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश यादव, नर्बदा प्रसाद सचान, मंडल मंत्री रवि लोधी, मदन माली मंडल मीडिया प्रभारी विजय गौतम, मंडल प्रवक्ता बी एस मरमट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल कुचबंदिया, विकास पटेल, वार्ड 72 संयोजक सुबोध साहू, वार्ड 73 संयोजक शिवदयाल मैथिल, वार्ड 73 पालक बिंद्रपाल सिंह बाथम, वार्ड 74 पालक नारायण साहू , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम प्रजापति, वार्ड 74 संयोजक विमलेश कुमार,अक्षयवर सिंह ठाकुर, रामसखी लोधी, चंद्रशेखर भावसार एवं अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

कटनी सिख समाज ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा

Wed Dec 9 , 2020
संतनगर। उत्तर प्रदेश से भोपाल लौट रहे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का कटनी के गुरु सिंह सभा सिक्ख समाज द्वारा भोपाल के ईदगाह हिल्स का नाम गुरुनानक साहब के नाम से किये जाने का समर्थन कर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को धन्यवाद ज्ञापन सौप कर आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा […]