देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

संस्कारधानी से 10 जून को होगा लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण: शिवराज

– मुख्यमंत्री चौहान ने की लाड़ली बहना योजना की वर्चुअल समीक्षा

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Chief Minister Ladli Behna Yojana) में आगामी 10 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम (state level program) पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों (sisters accounts) में सिंगल क्लिक (Single click) से एक-एक हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। यह बहनों का जीवन बदलने वाली योजना है। योजना का शुभारंभ संस्कारधानी जबलपुर से होगा।

मुख्यमंत्री चौहान शनिवार देर शाम अपने निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा कर रहे थे। जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त, कलेक्टर्स और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में एक करोड़ 25 लाख छह हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। स्वीकृति-पत्रों का वितरण सात जून तक किया जाएगा, साथ ही प्रदेश में आठ जून को विशेष ग्राम सभाएँ होगी।

उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधियों द्वारा 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र लाड़ली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। शेष स्वीकृति-पत्रों का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शाम को छह बजे जबलपुर से सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश कार्यक्रम को देखेगा, वातावरण उत्साह से भरा होगा। कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव मनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनें इस दिन अपने घरों में दीप अवश्य जलाएँ। उन्होंने बताया कि 1209 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि का आहरण कर बैंक में पांच जून को जमा करा दी जाएगी। इसके साथ ही बताया गया कि राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। लाड़ली बहनों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। विशिष्ट कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियाँ भी होंगी।

Share:

Next Post

रविवार का राशिफल

Sun Jun 4 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.27, सूर्यास्त 06.48, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, रविवार, 04 जून 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]