आचंलिक

समारोह पूर्वक आयोजित हुआ लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम

नलखेड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहन योजना का शुभारंभ शनिवार 10 जून को किया गया। उक्त योजना में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट 1000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत नलखेड़ा नगर परिषद द्वारा उक्त कार्यक्रम का जबलपुर से लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से स्थानीय नगर परिषद में देखा गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अशोक लोढ़ा थे। अध्यक्षता जिला महामंत्री साक्षी सकलेचा ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री लोढ़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहे हैं। आज कई जनकल्याणकारी योजनाएं देश व प्रदेश में चलाई जा रही है जिसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। उसी क्रम में प्रदेश की महिलाओं को योजना बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया गया है। उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष पवन वेदिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका जैन, नगरपरिषद अध्यक्ष अंतिम विजय सोनी, पार्षद श्रीमती वन्दना अशोक जायसवाल, पूजा नीलेश लोढ़ा, सुगरा बोहरा, अर्चना नागर, विजय सोनी, प्रितेश फाफरिया, गोवर्धन वेदिया, राकेश गवली, महामंत्री वीरमलाल मालवीय, रितेश सोनी, अम्बाराम बेगाना, ईसाक भाई मेव, अनूप श्रीवास्तव महिला बाल विकास व राष्ट्रीय आजीविका मिशन संस्था की कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर सुश्री कीर्ति वाजपेयी व नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पिंकी पुरोहित द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में बहनों द्वारा दीपक से लाड़ली बहना लिख व रांगोली बनाकर सजावट की गई व एक सेल्फीपॉइंट भी नगर परिषद द्वारा बनाया गया व आतिशबाजी कर सभी बहनों का मुंह मीठा करवा कर उन्हें योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत मे सुश्री कीर्ति वाजपेयी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


महिलाओं ने रैली निकालकर जताई खुशी, कार्यक्रम स्थल पर बनाई मानव श्रृंखला
महिदपुर रोड। शनिवार को नगर की महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर हम लाड़ली बहना की आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। ग्राम पंचायत परिसर तथा ग्राम गोगापुर से बड़ी संख्या में लाड़ली बहना योजना में शामिल होने महिलाएं कार्यक्रम स्थल पहुँची, जहाँ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विधायक बहादुर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास सहित जनपद पंचायत महिला बाल विकास के आंवले के अलावा नगर के अन्य गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि सरपंच ऋतु पाटीदार आदि मौजूद रहे। मुख्य समारोह पोरवाल मांगलिक परिसर में आयोजित किया गया। जहाँ बहादुर सिंह चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने आज के दिन को मातृशक्ति के लिये विशेष दिन बताया। जानकारी पंचायत सचिव राधेश्याम सिसौदिया ने दी।

लाड़ली बहनों ने दीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
खेड़ाखजूरिया। सामुदायिक मांगलिक भवन में लाड़ली बहनों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं आदि ने गांव में घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को पीले चावल देकर लाड़ली बहना महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 एवं 3 की कार्यकर्ता छाया चौधरी, सरिता राठौड़, पूजा परिहार, आशा कार्यकर्ता अनीता चरड़, दुर्गा चरड़, राधा जोशी आदि ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सम्मिलित बहनों को घर जाकर पीले चावल दिए थे। कार्यक्रम बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों सहित ग्रामीण उपस्थित हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लाड़ली बहनों के खातों में 1000 की राशि डिजिटल क्लिक के माध्यम से डालें तथा सभी लाड़ली बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share:

Next Post

12 एम्बुलेंस खराब...केवल 5 चल रही

Sun Jun 11 , 2023
माधवनगर और चरक अस्पताल में एक भी एम्बुलेंस नहीं-गंभीर स्थिति में इंतजार करना पड़ता है उज्जैन। जिला अस्पताल में कुछ साल पहले तक 17 से अधिक एम्बुलेंस थीं लेकिन एक-एक कर यह कबाड़ होती गई और अब मात्र 5 बची हैं। चरक और माधवनगर अस्पताल के लिए एक भी एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई […]