img-fluid

नवरात्रि में लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, 14 अक्तूबर को खाते में आएंगे 1500 रुपये

October 13, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 14 अक्तूबर का दिन खास होगा। नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार करना तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सशक्त करना है।

जून 2023 में शुरू हुई थी योजना
लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र सामान्य महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाली पात्र महिलाओं को योजना के नियमों के अनुसार हर महीने 900 रुपये की सहायता मिलती है। राशि सीधे आधार से जुड़े और डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में भेजी जाती है। जून 2023 में योजना की पहली किस्त जारी हुई थी। सितंबर 2026 तक 40 किस्तें दी जा चुकी हैं। अब 14 अक्तूबर को 41वीं किस्त जारी होगी। इसके अलावा अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में महिलाओं को चार बार 250-250 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।


  • 144 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य
    उमरिया के गुरुवाही में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। इन कार्यों की कुल लागत करीब 144.16 करोड़ रुपये है। इनमें 68 कार्यों का लोकार्पण और 68 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्य भी इसमें शामिल हैं। कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र में पूरे हो चुके कार्यों की शुरुआत और नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

    Share:

  • 27% ओबीसी आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

    Tue Oct 13 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए राज्य सरकार अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मुद्दे पर देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ बैठक कर आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश के एडवोकेट जनरल प्रशांत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved