img-fluid

बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले जीतू मुंडा के खाते में आए लाखों रुपये

April 30, 2026

भुवनेश्वर। मृत बहन के जमा पैसे निकालने के लिए श्मशान से शव निकालने की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह मामला इस समय हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच, जीतू मुंडा (Jitu Munda) की मदद के लिए फिजिक्स वाला (PW) एवं विद्यापीठ के सीईओ अलख पांडे (Alakh Pandey) आगे आए हैं।

बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये जमा
उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जीतू को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके अलावा, कांग्रेस के दो पूर्व पीसीसी अध्यक्षों ने भी बैंक में जाकर जीतू मुंडा को 24 हजार रुपये की सहायता राशि दी है।


  • क्या है पूरा मामला?
    गौरतलब है कि केंदुझर जिला के मल्लीपशी क्षेत्र के रहने वाले जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक गए थे, लेकिन वहां बैंक कर्मचारियों ने उनसे प्रमाण मांगा। इसके बाद जीतू सीधे अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गए, जिससे वहां दिल दहला देने वाला दृश्य बन गया।

    घटना के बाद मामला प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गया। जिलाधिकारी और मंत्री के हस्तक्षेप के बाद जीतू को उनके पैसे वापस मिल गए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरडीसी द्वारा जांच भी की गई, जिसमें बैंक कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।

    Share:

  • हरभजन सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    Thu Apr 30 , 2026
    नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं. राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Rajya Sabha MP Harbhajan Singh) ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की थी. उन्होंने अपनी सुरक्षा हटाए जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved