देश राजनीति

लालू प्रसाद की पार्टी विरोधाभासों का पिटाराः सुशील मोदी

पटना। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी विरोधाभासों का पिटारा बन गई है। बात सामाजिक न्याय की होती है और सत्ता मिलते ही गरीबों-पिछड़ों को हाशिये पर धकेला जाता है। गरीबों की पार्टी का राजकुमार 29 साल की उम्र में 54 बेनामी सम्पत्ति का मालिक बन जाता है और चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाता है।

उन्होंने कहा कि राजद इधर धर्म को अफीम बताने वाले कम्युनिस्टों से हाथ मिलाने वाला है, उधर पार्टी के कृष्ण भक्त राजकुमार चुनाव जीतने पर पूरे राज्य में भागवत-कथा कराने की बात कह कर भक्तों के वोट लेना चाहते हैं। राजद और वामपंथियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बनने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन का भी स्वागत नहीं किया। राजद सामाजिक न्याय और सेक्युलरिजम दोनों को धोखा देता रहा है।

डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र की बहाली और पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्त के लिए जिन 23 प्रमुख लोगों ने साहसिक पहल की, उन्हें अब प्रताड़ित किया जा रहा है। पहले सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने वालों को विद्रोही कहा गया, अब एक वरिष्ठ सांसद को गेस्ट आर्टिस्ट कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 70 साल में गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के सिर्फ 12 कांग्रेस अध्यक्ष हुए। इनमें आखिरी थे बिहार के पिछड़े समाज से आने वाले सीताराम केसरी। कांग्रेस ने केसरीजी को सबसे ज्यादा अपमान के साथ पद से हटाया। बिहार के मतदाताओं ने ऐसी कांग्रेस को चित से उतार दिया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

जर्मनी में कोरोना संबंधी प्रतिबंधों को लेकर विरोध प्रदर्शन, 300 लोग गिरफ्तार

Mon Aug 31 , 2020
बर्लिन। जर्मनी में कोरोनावायरस प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों को बर्लिन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी रविवार को हुई। मीडिया में आई एक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शहर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए करीब 38,000 लोग उतरे। बाद में हालांकि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने जर्मनी […]