बड़ी खबर

लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के पारस अस्पताल में कराया भर्ती

पटना। बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को आज सुबह चार बजे पटना के पारस अस्पताल (Paras Hospital) में भर्ती कराया गया है। रविवार को वे अपने पटना स्थित घर में संतुलन बिगड़ने से गिर गए थे। उसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी।

गिरने के कारण लालू प्रसाद यादव के कंधे की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आ गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लालू यादव की तबीयत रविवार रात अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लालू यादव को उनके छोटे पुत्र व बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव स्वयं कार से अस्पताल लेकर पहुंचे।

आईसीयू में भर्ती किया, हालत स्थिर : पारस अस्पताल
पारस अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. आसिफ रहमान ने बताया कि लालू यादव को सुबह करीब 3.30 बजे लाया गया। उनकी कंधे में चोंट के कारण उनकी हालत अस्थिर थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है।



पूर्व सीएम को पहले से कई बीमारियां
राजद सुप्रीमो रविवार शाम को अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके कारण उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। उन्हें पहले से कई तरह की बीमारियां (diseases) हैं। यादव को किडनी में भी गंभीर समस्या है। वे फिलहाल पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं। पूर्व सीएम के बीमार होने के कारण उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी इन दिनों यहीं रहते हैं।

राजद कार्यकर्ताओं में चिंता
लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से राजद कार्यकर्ताओं में चिंता है। पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता राबड़ी देवी के निवास और पारस अस्पताल पहुंचे व उनका हालचाल जाना। गिरने के बाद परिजन परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन प्राथमिक उपचार व आराम की सलाह के साथ उन्हें घर भेज दिया गया था। लालू यादव के चोटिल होने की सूचना मिलते ही बीती रात भी उनके समर्थक आवास पर हाल-चाल जानने पहुंचे थे। लालू यादव चारा घोटाले मामले में लंबे समय तक जेल में रहे थे। अभी वे जमानत पर हैं। जेल में रहने के दौरान भी बीमारियों के चलते लंबे समय तक उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती किया गया था।

Share:

Next Post

UP: एटा में कुत्ते के मालिकाना हक को लेकर भिड़े दो पक्ष, थाने पहुंची लड़ाई, पुलिस ने कराया मामले का निपटारा

Mon Jul 4 , 2022
एटा। कुत्ता (dog) दुनिया का सबसे बफादार जानवर (most loyal animal) कहा जाता है. कहते है एक कुत्ता अपने मालिक को कभी धोखा नहीं दे सकता. यूपी (UP) के एटा (Etah) में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक पालतू कुत्ते के मालिकाना हक (dog ownership) को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. […]