img-fluid

पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से मची तबाही, 21 लोगों की हुई मौत

October 31, 2025

डेस्क। पापुआ (Papua) न्यू गिनी (New Guinea) के पहाड़ी इलाकों (Mountainous Areas) में बृहस्पतिवार देर रात हुए भूस्खलन (Landslide) के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। ‘ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि देर रात करीब 2 बजे हुए भूस्खलन के कारण एंगा प्रांत के कुकास गांव में कई घर तबाह हो गए है।


एंगा प्रांत के गवर्नर पीटर इपातास ने एबीसी को बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 30 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Share:

  • प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ की फोटो लीक, सोनाक्षी सिन्हा का फोटोग्राफर पर फूटा गुस्सा

    Fri Oct 31 , 2025
    मुंबई। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ साढ़े तीन साल की शादी के बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, होने वाली यह मां अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित अपने घर में शांति से दिन बिता रही हैं। हाल ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved