
न्यूज। अमेरिका में कोरोना वायरस का नया खतरा सामने आया है। टेक्सास में एक मरीज में ऐसी बीमारी पाई गई है कि हेल्थ विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। मरीज के शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े (मंकीपॉक्स वायरस) पाए गए हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि यह राज्य में देखा गया वायरस का पहला मामला है। दरअसल, हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक नाइजीरिया के दौरे पर गया था। वहां से पिछले दिनों वह टेक्सास लौटा। लौटने के बाद उसे वायरल हुआ और उसे डलास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, यह केस सभी के लिए दुर्लभ है पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सुधार दिखने लगेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved