
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) की सभी जिला अदालतों (District Courts) में सोमवार को वकील (Advocate) न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे। यह निर्णय ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस ऑफ दिल्ली की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया। अधिवक्ताओं ने रोहिणी कोर्ट के जिला न्यायाधीश राकेश कुमार (Rakesh Kumar) के कथित व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है।
कमेटी का आरोप है कि अदालत की सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता के साथ न्यायिक अधिकारी का रवैया अनुचित और आपत्तिजनक रहा। संबंधित अधिवक्ता रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इस घटना के बाद वकीलों में भारी असंतोष देखने को मिला।
बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें जिला न्यायाधीश राकेश कुमार के तत्काल तबादले की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। वकीलों का कहना है कि अधिवक्ताओं के सम्मान और न्यायिक मर्यादा बनाए रखने के लिए इस मामले में उचित कार्रवाई जरूरी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved