भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हल्के बादलों की आवाजाही ने बढ़ाई उमस

भोपाल। मौसम लगातार बदल रहा है। रात और सुबह के समय जहां हल्की ठंड का एहसास होने लगा है, वहीं दिन में हल्के बादलों की आवाजाही से उमस बढ़ गई। आज सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा। कुछ समय बादल छाएंगे तो कई बार धूप के दर्शन भी होंगे। हवा का रुख इस समय पश्चिमी बना हुआ है। अभी नमी 50 फीसदी तक बनी हुई है। अभी प्रदेशभर में आसमान साफ है और बारिश भी नहीं हो रही है, इसलिए मौसम विभाग मानसून की विदाई घोषित नहीं कर रहा है। 15 अक्टूबर के बाद हवा का रुख बदल सकता है। इसके बाद ठंड की आमद होगी। मौसम विभाग के अनुसार 8, 9 अक्टूबर को बादल छा सकते हैं, लेकिन बरसने की उम्मीद नहीं है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद तरफ सक्रिय रहेेगा। इसका असर एकाध दिन रहेगा। फिर आसमान साफ हो जाएगा। पिछले साल इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ भी आना शुरू हो गए थे।

Share:

Next Post

माता रानी की झांकी के लिए भूमिपूजन

Mon Oct 5 , 2020
कोलार। युवा मंडल दुर्गा उत्सव समिति विनीत कुंज कोलार द्वारा विनीत कुंज झांकी स्थल पर भूमि पूजन किया गया। विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा झांकी स्थल का निरीक्षक भी किया गया। समिति के संगठन प्रमुख अनुराग पाठक एवं समिति के अध्यक्ष वरुण पंडित प्रजापति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी […]