
डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार को धमकी मिली है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश मिला है. धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर शनिवार शाम को यह धमकी भरा मैसेज मिला. इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है. मुंबई पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. पुलिस मैसेज भेजने वाले की भी तलाश कर रही है. इस धमकी भरे मैसेज के सामने आने के बाद सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved