भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सरकार बनते ही कर्जा माफी, पुरानी पेेंशन करेंगे बहाल

  • चुनावी मोड़ में कमलनाथ, बोले मैं हिंदू हूं

भोपाल। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भी चुनावी मोड़ में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छतरपुर जिले के बउ़ा मलहरा में जनसभा में ऐलान किया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है और सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हम सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे। कमलनाथ ने हिुंदत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वे हिंदू हैं। कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के हित में काम करते हैं। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि हमें कागजों का पेट नहीं भरना है किसानों का पेट भरना है। कांग्रेस में किसानों की कर्ज माफी शुरू की थी उसे शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बंद कर दिया 11 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।


सरकार बनते ही कर्ज माफी
कमलनाथ ने कहा की सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। कमलनाथ ने कहा कि जो अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि 11 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जनता हर बात का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने की राजनीति करती है, हम समाज को जोडऩे की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या में नंबर वन बना दिया है, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन बना दिया है और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। मुख्यमंत्री अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दें।

27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया
कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति लोगों को जोडऩे की है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोडऩे की संस्कृति है। आज इस संस्कृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई देश नहीं है जहां इतनी भाषाएं हो, जहां इतने धर्म हो, जहां इतने त्यौहार हो। हम दक्षिण की ओर जाते हैं तो हमारी धोती भी लुंगी बन जाती है। माताओं बहनों का साड़ी पहनने का तरीका बदल जाता है। भारत की संस्कृति विविधता की यह पहचान है। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 100 में 100 यूनिट बिजली दी, युवाओं को रोजगार देने की पहल की। आज का नौजवान ठेका और कमीशन नहीं चाहता वह रोजगार चाहता है। शिवराज सिंह चौहान नौजवानों को बताएं कि वह उन्हें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं?

Share:

Next Post

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बोलीं... आदिवासियों के लिए घातक है जयस

Fri Oct 21 , 2022
उमा भारती के शराबबंदी अभियान में साथ देंगी भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जयस आदिवासी युवा शक्ति (जयस) को आदिवासियों के लिए घातक संगठन बताया है। भोपाल में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- कांग्रेस ने विघटन का काम किया है। जयस आदिवासियों और वनवासियों के लिए […]