img-fluid

30 घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर रखा गया बंद, दो बार के प्रयास के बाद नहीं उतरा प्लेन

February 28, 2026

केम्पेगौड़ा। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अव्यवस्था पैदा हो गई, जब घोर कुप्रबंधन के कारण लगातार 2 दिनों तक यात्रा योजनाएं बाधित रहने से नाराज नेपाल जाने वाले यात्रियों द्वारा एक निजी विमानन कंपनी के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन किया गया। गुस्साए यात्रियों ने कहा कि उन्होंने नेपाल की यात्रा के लिए कई दिनों से प्लानिंग की थी, जो कि अब पूरी तरह बेकार हो गई।

यात्रियों के अनुसार, गुरुवार सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु से काठमांडू के लिए रवाना हुआ विमान काठमांडू में उतरने के बजाए वापस लौट आया और यात्रियों को इसका कारण भी स्पष्ट नहीं किया गया। खबरों के मुताबिक, उसी विमान ने शुक्रवार सुबह फिर से उड़ान भरी, लेकिन एक बार फिर काठमांडू में उतरने में विफल रहा और उसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया।


  • यात्रियों ने आरोप लगाया कि लखनऊ में उतरने के बाद उन्हें कई घंटों तक विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया। यहां एक यात्री ने शुक्रवार को अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘हमें घंटों तक बिना उचित जानकारी दिए विमान के अंदर ही रखा गया। किसी ने भी स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि क्या हो रहा है।’

    लंबे इंतजार और थकावट के बाद यात्रियों ने विमान के अंदर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे विमानन कंपनी को उन्हें वापस बेंगलुरु ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यहां पहुंचने के बाद कई यात्री हवाई अड्डे पर आव्रजन क्षेत्र के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए बैठ गए और उन्होंने दो दिनों के अपने समय की हुई बर्बादी के कारण नाराजगी जताई।

    प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्हें कुल मिलाकर 30 घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर बंद रखा गया और उन्होंने एयरलाइन पर खराब समन्वय तथा संचार का आरोप लगाया। यहां एक अन्य यात्री ने कहा, ‘नेपाल की हमारी पूरी यात्रा बर्बाद हो गई। हमने इसकी योजना बहुत पहले से बनाई थी और हमें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।’

    Share:

  • परसों से बसों की हड़ताल.... सैकड़ों बसें नहीं चलेंगी, होली पर होगी मुश्किल

    Sat Feb 28 , 2026
    उज्जैन। बसों की हड़ताल के कारण उज्जैन में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र और काम-धंधा करने आने वाले लोग बड़े स्तर पर प्रभावित होंगे, क्योंकि हड़ताल 2 मार्च को होलिका दहन से शुरू होने वाली है। ऐसे में कई लोगों ने अभी से ही अपने घर जाने का प्लान कर लिया है। उज्जैन में सैकड़ों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved