उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शीतला माता मंदिरों में लंबी लाईन, कल तैयार भोजन किया

उज्जैन। सुख सौभाग्य और समृद्धि की कामना को लेकर शीतला माता मंदिरों में बुधवार आधी रात से ही महिलाओं की भीड़ उमडऩे लगी। सुबह तो अधिकांश मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतारें नजर आई। सुबह 4 बजे से ही महिलाएँ नहाकर दर्शन करने पहुँच गई थी और लाईन में लग गई थी। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के मुताबिक आज शीतला सप्तमी के अवसर पर शीतला माता के पूजन का विधान है। यह पूजन करने से मान्यता है कि महिलाओं के घर और परिवार में सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि शीतला माता पूरे वर्ष परिवार में ज्वर तथा संक्रमित जनित बीमारियों से रक्षा करती है।



शीतला स्त्रोत में बताया गया है कि विधि विधान से पूजन करने पर माता प्रसन्न होती है। पूजन में एक दिन पहले बनाए हुए व्यंजनों का माता को भोग लगाया जाता है और उनके समक्ष धूप और अगरबत्ती बगैर जलाए अर्पित किए जाते हैं। इधर कल आधी रात के बाद से ही शहर के विभिन्न शीतला माता मंदिरों पर महिलाओं द्वारा देवी का पूजन प्रारंभ कर दिया गया था। अंकपात मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर हो या फिर कुशलपुरा स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह महिलाओं की लंबी कतारें नजर आ रही थी। मान्यता है कि शीतला माता का पूजन सुबह 11 बजे के पूर्व संपन्न कराना विशेष फलदायी होता है।

Share:

Next Post

संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल आएंगे

Thu Mar 24 , 2022
31 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि उज्जैन। महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह कल आयोजित होता। इसके पहले आज दोपहर में समारोह की रिहर्सल की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल करेंगे। समारोह में 31 विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य पदक दिए जाएंगे। उपाधि के लिए […]